BREAKING NEWS
KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 12:07 pm
BIG REPORT : श्री महिषासुर मर्दिनी माताजी मंदिर पर पंडा नागूलाल चौधरी करेंगे सालभर में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

सरसी। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से आज गांव गोठड़ा के समीप मलेनी नदी किनारे स्थित श्री महिषासुर मर्दिनी माताजी मंदिर पर पंडा नागूलाल चौधरी सालभर में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी करेंगे। इसे सुनने के लिए हजारों लोग पहुचेंगे। दोपहर 2 बजे पंडाजी वर्षा, दाह, ओले, मावठा, प्राकृतिक आपदाओं, व्यापार-व्यवसाय में तेजी-मंदी, फसल की पैदावार आदि पर भविष्यवाणी करेंगे।

कपिल पौराणिक ने बताया 24 मार्च से मंदिर परिसर में देवी नवचंडी यज्ञ चल रहा है। मंगलवार को कवि सम्मेलन हुआ, जो देर रात तक चला। बुधवार रात मंदिर परिसर में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायिका पूजा शर्मा, नम्रता शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा का गुणगान किया। इधर यज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी। दोपहर में ज्वारे विसर्जन का जुलूस निकलेगा। कुंड में जवारे विसर्जित किए जाएंगे।

बाद भविष्यवाणी होगी। इसे सुनने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण इकट्‌ठे होंगे। आयोजन को लेकर मंदिर की विद्युत सजावट की गई है। भविष्यवाणी के दौरान पूरा मगरा लोगों से भर जाता है। समिति ने धर्मालुओं से आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE