BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 12:48 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के जाने-माने पूर्व नपाध्यक्ष अरविंद चौपड़ा और वरिष्ठ एडवोकेट मिर्जा मोहम्मद बैग, जब की रूपयों की डिमांड तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, अब खाकी कर रही मामले की जांच, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब ऑनलाइन ठगी व्हाट्सएप पर होना शुरू हो गई है। बुधवार को व्हाट्सएप से ठगी करने का एक मामला नीमच में सामने आया है, जिसमें शहर के जाने-माने लोगों की व्हाट्सएप आईडी हैक कर उनके फोटो लगाकर ठगी करने की कोशिश की गई। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद चौपड़ा और शहर के वरिष्ठ एडवोकेट मिर्जा मोहम्मद बैग की आईडी से व्हाट्सएप मैसेज कर रुपए मांगे जा रहे हैं। बता दें कि पूर्व में किसी भी व्यक्ति के फोटो फेसबुक अकाउंट से चुरा कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से रूपए ठगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक दिन में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। 
कांग्रेस नेता अरविंद चौपड़ा और अधिवक्ता मिर्जा मोहम्मद बेग का फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर 25-25 हजार रूपए लोगों से मांगने का मामला सामने आया है। पहले ठग ने हालचाल जानने का मैसेज किया, फिर बताया कि मुझे कुछ हेल्प करोगे और फिर रुपयों की डिमांड करते हुए कहा कि अभी रात में पैसे दे दो, सुबह रूपये वापस लौटा देंगे। 
वकील मिर्जा बेग ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले में पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की गई है। ठग द्वारा अनेक लोगों को मैसेज किया गया है। साइबर सेल और पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और जनता को भी सतर्कता बरतनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE