सरवानिया महाराज। ग्राम बांगरेड़ के नाग देवता की भविष्य वाणी कल शुक्रवार दसमी को दोपहर 1 बजे सरवर पर की जावेगी। आपको बता दें कि ग्राम बांगरेड़ तहसील जावद के खाकर देव ( नागदेवता) की प्रति छह माह में लगने वाली भविष्य वाणी की अदालत शुक्रवार को नवरात्र के दशहरे दसमी को नाग देवता के पण्डा गोवर्धन लाल गायरी द्वारा दोपहर 1 बजे सरवरे पर की जावेगी। यंहा बारिश दोगड़े तथा बुआई फसल भाव ताव व देश की बड़ी घटनाओं तथा प्रदेश के राजा से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की जाती रही हैं। जिसे सुनने बड़ी संख्या मे लोगों का जमावड़ा लगता है। गौरतलब है कि ग्राम बांगरेड़ तथा वहीं नागदेवता का मंदिर है जिसके कलश स्थापना के निमित्त राष्ट्रीय संत जगतगुरु चित्रकूट मठाधीश रामभद्राचार्य जी महाराज ने यंहा सात दिवसीय श्री रामकथा की थी । अतः सभी श्रृद्धालु कृषक बंधु व्यापारी से अपील की गई हैं कि शुक्रवार को भविष्य वाणी सुनने ग्राम बांगरेड़ पधारे।