BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 1:55 pm
TOP NEWS: वॉईस ऑफ एमपी पर पढ़ें 1 बजे पहले की टॉप बड़ी खबरें, नीमच में महामाया मां भादवा के दरबार, तो मंदसौर में श्रीराम जानकी की भव्य शोभायात्रा, पढें एक क्लिक में

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य उमराव सिंह गुर्जर महाष्टमी के पावन पर्व पर  रेवली-देवली स्थित प्राचीन  महिषासुरमर्दिनी माता के मंदिर से माँ का आशीर्वाद लेकर शाम 8 बजे देश एवं प्रदेश में शांति,सद्बभाव,शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ महामाया भादवा के दरबार के लिये चुनरी यात्रा लेकर पैदल रवाना हूए।
नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने बताया कि गुर्जर के मार्गदर्शन में दूसरी चुनरी यात्रा आज साथियों के साथ श्रद्धा एवं आस्था के साथ निकली ।जगह-जगह यात्रा का स्थानीय रहवासियो  ने स्वागत किया ।यात्रा के आगे डीजे पर माता रानी के भजनों पर युवा साथी पूरे रास्ते भक्ति भाव से नाचते चले ।चुनरी को कन्याओं एवं महिलाओं ने  माँ के दरबार तक अपने हाथो में उठा रखा था।स्थानीय जनों ने चुनरी पर फूल बरसाकर अपनी आस्था एवं मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की ।बढ़ी संख्या में यात्रा में शामिल श्रद्धालु माता रानी के जयकारे पूरे समय लगाते रहे ।सभी श्रधालुओं ने दरबार में एक साथ माँ भांदवा के चरणों में नमन कर चुनरी अर्पित कर ख़ुशहाली की प्रार्थना की ।
यात्रा में ओम शर्मा,राजेंद्र शर्मा,हरगोविंद दीवान,मोनू लोक्स,सुमित्रा-मुकेश पोरवल,राकेश सोनकर,राजू शर्मा नाकेदार,सुशांत कालरा,आमिष शर्मा,चम्पालाल गुर्जर,बद्री आचार्य,विक्रम घेंघ्ट,कँवरलाल राठौर,प्रहलाद सिंह,दीपक नागदा,अंकित जैन,धर्मवीर यादव,सुनील मेहता,मिकी कालरा,हिमांशु बैरागी सहित बड़ी संख्या में  महिला,पुरुष श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया ।


मंदसौर। कुमावत समाज द्वारा बुधवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई। इसके बाद आज गुरूवार को श्री राम जानकी की शोभायात्रा निकाली। राधेश्याम बरानिया कुमावत समाज अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 8 बजे नरसिंहपुरा में राम जानकी मन्दिर से शोभायात्रा निकली, जिसमें 7 हजार कुमावत समाज के लोग शामिल हुए। जो शहर के मुख्य मार्गाे रामटेकरी, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैण्ड, घन्टाघर होते हुए नरसिंहपुरा राम जानकी मंदिर पहुंचे। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। 


पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा जारी आदेश में आज दिनांक 30 मार्च राम नवमी एवं 4 अप्रैल महावीर जयंती पर पिपलियामंडी नगर में मटन की शॉप, अंडा, मछली शॉप पूर्ण रूप से बन्द किया गया है। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। फिर भी यदि किसी ने इस आदेश का पालन नहीं किया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की 
जाएगी।


नीमच। शहर में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब ऑनलाइन ठगी व्हाट्सएप पर होना शुरू हो गई है। बुधवार को व्हाट्सएप से ठगी करने का एक मामला नीमच में सामने आया है, जिसमें शहर के जाने-माने लोगों की व्हाट्सएप आईडी हैक कर उनके फोटो लगाकर ठगी करने की कोशिश की गई। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद चौपड़ा और शहर के वरिष्ठ एडवोकेट मिर्जा मोहम्मद बैग की आईडी से व्हाट्सएप मैसेज कर रुपए मांगे जा रहे हैं। बता दें कि पूर्व में किसी भी व्यक्ति के फोटो फेसबुक अकाउंट से चुरा कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से रूपए ठगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक दिन में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। 
कांग्रेस नेता अरविंद चौपड़ा और अधिवक्ता मिर्जा मोहम्मद बेग का फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर 25-25 हजार रूपए लोगों से मांगने का मामला सामने आया है। पहले ठग ने हालचाल जानने का मैसेज किया, फिर बताया कि मुझे कुछ हेल्प करोगे और फिर रुपयों की डिमांड करते हुए कहा कि अभी रात में पैसे दे दो, सुबह रूपये वापस लौटा देंगे। 
वकील मिर्जा बेग ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले में पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की गई है। ठग द्वारा अनेक लोगों को मैसेज किया गया है। साइबर सेल और पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और जनता को भी सतर्कता बरतनी चाहिए।


नीमच। गुर्जर समाज जिला नीमच के तत्वावधान में कल शुक्रवार 31 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे से गुर्जर समाज के आदर्श महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्य तिथि के पावन उपलक्ष में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच पर रक्त बैंक में समाज जनों द्वारा रक्तदान कर उन्हें स्मरण किया जाएगा। 
जिला अध्यक्ष चंपा लाल गुर्जर ने बताया कि रक्तदान शिविर में जिला प्रशासन एवं समाज के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों का रक्तदान सेवा प्रकल्प अमूल्य मार्गदर्शन मिलेगा। रक्तदान शिविर के लिए नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से 126 से अधिक समाजजनों ने अपना नाम जिला इकाई को पंजीयन करा दिया है। 
रक्तदान शिविर को अधिक से अधिक सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक सहित समाज पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता भी गांव-गांव घर-घर पहुंचकर जन संपर्क कर रक्तदान के लिए पंजीयन का आव्हान कर रहे हैं। रक्तदान शिविर का कार्यक्रम संयोजक सरपंच बगदीराम गुर्जर भदवा, सांवरा गुर्जर डिकेन, राजू गुर्जर बरखेड़ा को मनोनीत किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE