गुना। गायत्री शक्ति पीठ पर चैत्र नवरात्रि का महोत्सव मनाया गया। उसी के अंतर्गत आज गायत्री मंदिर पर राम नवमी के अवसर पर अनुष्ठान एवं दीप यज्ञ किया। और सभी गायत्री परिवार के सदस्यों ने रामनवमी पर हवन में पूर्ण आहुति दी और रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गायत्री मंदिर पर मनाया गया।