नीमच। महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना हो गई। भंवरासा फंटे पर एक गाय कोबचाने के चक्कर में एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलटी खा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को चोट आई है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक हरियाणा गुड़गांव से स्कूटी लोड कर तमिलनाडु जा रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।