BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 3:27 pm
BIG NEWS :  20 साल की बालिका और बर्थ डे पार्टी, जब शामिल होने घर आया दोस्त, फिर जैसे ही मिला मौका तो कर दिया ये घिनौना काम, घटना की भनक लगते ही उड़े परिजनों के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। युवती की बर्थडे पार्टी पर मिलने आए दोस्त ने पहले प्यार का इजहार किया और शादी का सपना दिखाकर दुष्कर्म किया। घटना साल 2019 की थी। इसके बाद युवती जब भी घर में अकेली होती, उसका दोस्त घर आता और उससे शारीरिक संबंध बनाता। अब तक चार साल हो चुके थे।

युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। इतना ही नहीं, उसे धमकाया कि यदि उसके पीछे भागी तो बदनाम कर देगा। घटना माधौगंज के आपागंज हाथीखाना की है। चार साल तक शारीरिक शोषण झेलने के बाद युवती ने अब मामले की शिकायत माधौगंज थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के माधौगंज आपागंज स्थित हाथीखाना निवासी 24 वर्षीय युवती सिर्फ दसवीं तक पढ़ी है। पिता चाय का होटल चलाते हैं और मां घरों में काम करती है। 12 अप्रैल 2019 को युवती का जन्मदिन था। वह 20 साल की हो गई थी। इसी दिन उसके घर संदीप राव सिथौले आया। अपने जन्मदिन पर संदीप से मुलाकात हुई और उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के बाद वह मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच संदीप ने युवती से प्रेम का इजहार किया तो उसने ने प्रेम अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद भी वह उससे दोस्ती रखे रहा और एक दिन मोबाइल पर बात करते समय संदीप को पता चला कि छात्रा घर पर अकेली है। 10 मई 2019 को संदीप शादी की बात करने आने की कहकर युवती के घर पहुंचा। कुछ देर बात करने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब छात्रा ने विरोध करने का प्रयास किया तो उसने शादी का वादा किया।

10 मई 2019 के बाद से अब तक पूरे चार साल से आरोपी, युवती से शादी का वादा और बदनामी का डर दिखाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है, अब जब युवती ने उससे शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कहता है कि उसके घर वाले तैयार नहीं हैं और वह शादी नहीं कर सकता है। इसके बाद पीड़िता ने विरोध किया तो उससे मारपीट भी की गई।


अब जब पीड़ित युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि अगर उसने जिद की तो वह उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा। शोषण और धमकी से परेशान युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
दुष्कर्म पीड़ित युवती द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो पता चला कि वह फरार हो गया है। पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
इस मामले में माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में दो टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE