देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र के खारी बावड़ी मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 5 साल के मुस्तफा का हाथ का पंजा ही उड़ गया। ब्लास्ट इतना खतरनाक था। कि मुस्तफा के हाथ के पंजे के अवशेष झाड़ पर जाकर लटक गए। हाथ की कुछ उंगलियों को पड़ोसियों ने ढूंढ कर इकट्ठा किया। ब्लास्ट की आवाज से आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और और घायल मुस्तफा को परिजनों के साथ देवास के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मुस्तफा की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने मुस्तफा को इंदौर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से खारी बावड़ी क्षेत्र में कटी घाटी पर एक प्लाट पड़ा हुआ है। जहां पर कचरा पड़ा रहता था। वहीं पर 5 साल का मुस्तफा खेल रहा था खेल खेल में मुस्तफा ने कोई चीज उठा ली जिससे वह चीज ब्लास्ट हो गई और मुस्तफा का हाथ का पंजा ही हाथ से अलग हो गया। ब्लास्ट इतना खतरनाक था। कि मुस्तफा के हाथ के पंजे के अवशेष कुछ झाड़ पर लटक गए तो कुछ दूर दूर तक जाकर बिखर गए। जिसे रहवासियों ने इकट्ठा कर लिया। घायल मुस्तफा ने बताया कि एक पेड़ के नीचे पीले कलर की कोई चीज पड़ी थी जिसे मैंने हाथ में उठा ली और उसको मैंने दबा दिया जिससे वहां चीज फूट गई और मेरा हाथ पर लग गई.