अकलेरा। राजस्थान दिवस 30 मार्च के शुभ अवसर पर ब्लॉक स्तरीय लाभार्थी उत्सव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैलाश मीणा पूर्व विधायक रहे इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा विसी के माध्यम से संम्बोधित किया एवं लाभार्थियों से बात की ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानित किया ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कुलवीर सिंह राजावत द्वारा मुख्यमंत्री फ्लेगशिप योजनाएं के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश मीणा द्वारा अस्पताल परिसर में मोर्चरी तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा की इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी केलाश मीणा, तहसीलदार भेरूलाल मीणा, उप प्रधान प्रेमनारायण भील, उपचेयरमैन सलीम मन्सूरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामलाल मीणा,संरपच रघुनंदन, रामदयाल, सुरेश मेडिकल, ओपी मेठून, आदि मचांसीन अतिथि कार्यक्रम में शामिल रहे,अस्पताल स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश मीणा, प्रवीण, घनश्याम मीणा, रामस्वरूप,जुगराज,दिपेश, दिनेश आदि के द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।