मनोहरथाना। विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल प्रखण्ड मनोहरथाना के ग्राम गरबोलिया में ग्राम समिति द्वारा श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गोविंद लाल सोनी प्रखण्ड अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद् एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष राधेश्याम बैरागी द्वारा की गई। अतिथि व अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वंही अतिथि व अध्यक्ष का ग्राम संयोजक सचिन वैष्णव व ग्राम सह संयोजक अनुराग ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन पवन कुमार वैष्णव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि गोविंद लाल सोनी ने रामचंद्र के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके आदर्शाे पर चलकर कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मुरली मनोहर सुमन , राजेश बागरी, कालुराम बैरागी, मेहुल, रवि एव ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसादी बांटकर किया गया।