BREAKING NEWS
KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 4:51 pm
BIG NEWS : प्रसिद्ध गोठड़ा माता जी में हुई भविष्यवाणी, पंडा जी बोले- इस साल पलटेगा राजा, 7 मावठे होंगे, बीमारियों का रहेगा प्रकोप, जानिये फसलों के भाव को लेकर क्या कही बड़ी बात, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की प्रसिद्ध गोठड़ा  माता जी में गुरूवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर भविष्यवाणी हुई।गोठड़ा माता के पंडित नागूलाल जी गायरी पंडा जी द्वारा भविष्यवाणी की गई है कि इस वर्ष राजा बदलेगा।जनता को लालच देने पर भी राजा कामयाब नहीं होगा। इस बार राजा बदलेगा। यह भविष्यवाणी पंडित नागुलाल पंडा ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनता जनार्दन की बीच में बड़ावदा से 5 किलोमीटर दूर मंदिर के तट पर स्थित माताजी के मंदिर के यहां से की।जावरा के पास में गोठड़ा माता मंदिर के पंडित जी द्वारा प्रतिवर्ष चैत्री नवरात्रि में रामनवमी के दिन भविष्यवाणी की जाती है। इस बार पंडा जी ने जो भविष्यवाणी में  कहा है कि इस बार राजा बदलेगा।चाहे वह  जनता को लालच भी क्यों ना दे। पंडित जी ने मौसम, फसल, उपज के दाम आदि विषयों पर भविष्यवाणी की।उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को दो बार बोवनी करना पड़ेगी। जिसमें पहली बोवनी दसमी तक करेंगे। वहीं दूसरी बोवनी बहता सावन दसमी तक होगी। इस वर्ष आंधी तूफान खूब चलेगा। जिसमें जनधन की हानि भी होगी। आंधी तूफान जेठ, वैशाख अषाड वही भादवा मैं तूफान अधिक चलेगा। इस वर्ष वर्षा अच्छी होगी। जिसमें कुए नदियां तालाब भर जाएंगे। साथ ही कुछ जगह कहीं कहीं फसलों की आवश्यकता के अनुसार बरसात होगी।इस वर्ष सोयाबीन,गेहूं, चना, अलसी मक्का इत्यादि जो भी फसलें बोवोगे वह फसलें अच्छी होगी। इस बार माउठा भी सात होंगे। जिसमें दो मोउठा ठीक होंगे। फसलों में तेजी मंदी चलेगी। इस वर्ष लहसुन के भाव अच्छे होंगे। वही अगले साल प्याज का भाव भी अच्छा रहेगा।अमल भी अच्छी होगी। लाल फसल यानी मिर्ची भी अच्छी होगी।गर्मी भी इस वर्ष खूब पड़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE