BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 5:45 pm
BIG NEWS : डांस क्लासेस और टीचर, जब नृत्य की बारीकियां जानने पहुंची महिला तो प्रशिक्षक ने किया ये गंदा काम, फिर जैसे ही पीड़िता ने उठाई आवाज तो..., जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। डांस क्लासेस में डांस टीचर द्वारा एक महिला से रेप किया है। आरोपी टीचर ने डांस की बारीकियां सिखाते-सिखाते महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन क्लास में अकेला रोककर महिला से दुष्कर्म किया। घटना आठ साल पहले 2015 की है। इसके बाद आरोपी महिला को इमोशनली ब्लैकमेल कर उससे लगातार संबंध बनाता रहा।

आरोपी महिला से शादी करने की कहकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अभी कुछ दिन पहले डांस टीचर ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। धोखे का अहसास होते ही महिला पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के उपनगर मुरार के घासमंडी निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वर्ष 2015 में वह बालकिशन अग्रवाल उर्फ बीके पुत्र सतीश चंद्र अग्रवाल के पास डांस सीखने जाती थी। डांस सीखते-सीखते उनके बीच दोस्ती हो गई और सामान्य बातचीत होने लगी। एक दिन जब वह वापस घर जा रही थी तो बालकृष्ण ने उसे बातचीत के बहाने रोका और जब डांस क्लास से सभी लोग चले गए तो उसने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब महिला ने विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी डांस टीचर बालकृष्ण ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उसका शोषण करने लगा। अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी तो एक साल पहले ही एक अन्य युवती से विवाह कर चुका है।

मुरार थाना पुलिस ने महिला के थाने पहुंचते ही तत्काल आरोपी डांस टीचर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। जैसे ही आरोपी को FIR दर्ज होने का पता लगा तो आरोपी भागने की तैयारी में था। पर उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक महिला ने शिकायत की थी। जिस पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE