BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 5:31 pm
BIG NEWS : राजस्थान का मंगलवाड़ थाना क्षेत्र और ईडरा गांव का मकान, जब बजी थाने के फोन की घंटी तो मौके के लिए रवाना हुई अधिकारियों की टीम, फिर जैसे ही दी संदिग्ध घर में दबिश तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व मंगलवाड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बुधवार रात मंगलवाड थाना के ईडरा गांव में एक मकान पर दबिश देकर 23.8 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर  आरोपी शंभू लाल कुल्मी को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में लिप्त पाया गया है, जिसमें एक मे जेल जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक को सूचना मिली कि मंगलवाड थाना के  ईडरा गांव के शंभू लाल पुत्र नक्षत्रमल कुल्मी ने अपने मकान में अवैध रूप से डोडा चुरा छुपा रखा है | प्रभारी जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी मंगलवाड को अवगत कराया | प्रभारी डीएसटी  मय टीम व  थानाधिकारी मंगलवाड  जाप्ते सहित उक्त व्यक्ति के मकान पर पहुंचे | पुलिस टीम ने नियमानुसार मकान में प्रवेश किया तो मकान मालिक उपस्थित मिला , जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने  मुश्किल से पकड़ा  | पुलिस टीम ने विधि अनुसार उक्त व्यक्ति के मकान की तलाशी ली तो एक कमरे में चार  सफेद कट्टो में भरा हुआ डोडा चुरा मिला | पुलिस ने शंभू लाल से डोडा चुरा को अपने कब्जे में रखने हेतु लाइसेंस /अनुज्ञा पत्र के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया जिस पर पुलिस टीम ने अवैध डोडाचुरा का वजन किया तो कुल वजन 23.8 किलोग्राम हुआ | पुलिस ने उक्त अवैध डोडा चूरा को जब्त कर शंभू लाल पुत्र नक्षत्र मल कुल्मी को गिरफ्तार कर लिया |पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है |
पुलिस जानकारी अनुसार प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में हाल ही में पुलिस तथा तस्करों के बीच हुई फायरिंग में उक्त गिरफ्तार आरोपी द्वारा तस्करों को चोरी का वाहन उपलब्ध करवाने के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी शंभूलाल उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित  हो फरार चल रहा है। इसके साथ ही सिरोही जिले के कोतवाली थाने के एक  एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है।

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया -
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी मंगलवाड,  बलवंत सिंह सउनि, कांस्टेबल ललित सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, दुर्गाराम, कर्नल सिंह, थान सिंह, महिला कांस्टेबल सरोज, चालक कानिस्टेबल जगदीश|

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE