मन्दसौर। आज कुमावत समाज द्वारा राम जन्म उत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नरसिंहपुरा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस समापन नरसिंहपुरा राम जानकी मंदिर पर हुआ। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुमावत समाज के तत्वाधान में भव्य चल समारोह निकाला जा रहा है। विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी चल समारोह में हुए शामिल। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि मंदसौर नरसिंहपुरा के बड़े मंदिर राम मंदिर से चल समारोह की शुरुआत हुई। कुमावत समाज के क्षत्रिय मेवाड़ा के नेतृत्व में श्री राम का चल समारोह निकाला जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए बैंड बाजों के साथ जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस नरसिंहपुरा राम मंदिर पहुंचेगा। जिसमें शहर के मुख्य चौराहों पर श्री राम की सवारी का जगह जगह फूलो की वर्षा की गई। और आतिशबाजी की गई कुमावत समाज द्वारा कई वर्षों पूर्व इसकी शुरुआत की गई थी। और यह परंपरा आज भी सुचारू रूप से जारी हैं और लोगों की आस्था बन गई हैं। चल समारोह ठीक समय पर निकला ठीक 12:00 बजे मन्दिर पर पूजा पाठ होगी आराधना होगी पूजा अर्चना होगी मुझे बेहद प्रसन्नता है। कि समाज के उन रचियताओ ने जिन्होंने अनुशासनात्मक रूप से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति दी है। बड़ी संख्या में युवा,बुजुर्ग भी है ये त्रिवेदी है और सबको लेकर अपने निर्धारित मार्ग से निकलकर श्रद्धा को प्रकट करने का प्लेटफार्म है। और मुझे भी प्रसन्नता है कि मंदसौर के विधानसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय पर कुमावत समाज द्वारा चल समारोह निकाला जा रहा हैं जगह जगह पुष्प वर्षा की गई।