चित्तौड़गढ़। दुर्ग पर हुए तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संचालक गायत्री वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष मिसेज गणगौर में प्रथम मोनिका सेन, द्वितीय कनक तंबोली, तृतीय सिमरन सेन रही। मिस गणगौर में सपना कुमावत प्रथम, निधि शर्मा द्वितीय, रिया वैष्णव तृतीय रही। सास बहू में कृष्णा वैशाली और पूजा, मां बेटी में ज्योति कंवर और कीर्ति कंवर, देवरानी जेठानी में पूजा शर्मा और सोनू शर्मा, ननद भोजाई में मेघना और रिया वैष्णव, बहनों में धानी और चीनू ने इनाम जीता।
मुख्य अतिथि सोनू वैष्णव, पुजा वैष्णव, स्नेहलता का लता वैष्णव, पुजा शर्मा, रेखा शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सोनू वैष्णव ने भागवत गीता देकर बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया। महोत्सव समापन पर पार्षद अशोक वैष्णव ने आगामी वर्ष में महिला मंडल द्वारा संचालित होकर इसे पांच दिवसीय किये जाने की घोषणा पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।