BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 7:47 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और पिपलिया मंडी के तस्कर, जैसे ही मोटरसाइकिल से हुए रवाना तो बजी थाने के फोन की घंटी, फिर जब खाकी ने की घेराबंदी तो हुआ इस बड़ी तस्करी का खुलासा, जानिये कौन चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों से 1 किलो 50 ग्राम अवैध अफिम जप्त की है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी दोनों आरोपी अफीम को बनियान के अंदर छुपा कर ले जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक प्रदार्थों के धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम पु०नि० द्वारा अपने थाने के जाब्ता के साथ गुरुवार को नेशनल हाईवे सामरी चौराया पहुच निम्बाहेडा से चित्तोडगढ़ की और आने वाले हाईवे लेन पर नाकाबंदी प्रारंभ की।  नाकाबन्दी के दौरान निम्बाहेडा की तरफ से एक बिना नम्बरी मोटर साईकिल आयी। जिस पर जवान उम्र के दो व्यक्ति बैठे हुए नजर आये। पुलिस ने दोनो युवकों को रोक नाम पता पूछा तो मोटर साईकिल चालक का नाम मध्यप्रदेश के  निनोरा थाना पिपलीयामडी जिला मन्दसौर निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र ओमप्रकाश पाटीदार  व उसके साथी का नाम खोकरा थाना पिपलीयामंडी जिला मन्दसौर निवासी 26 वर्षीय निलेश पुत्र बाबुलाल पाटीदार बताया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो रवि पाटीदार की शर्ट के अन्दर पहनी बनियान के अन्दर एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 526 ग्राम अवैध अफीम व निलेश पाटीदार की शर्ट के अन्दर पहनी बनियान के अन्दर एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 524 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसका कुल वजन 1 किलो 50 ग्राम हुआ। अवैध अफीम व मोटर साईकिल को नियमानुसार जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट में थाना शम्भुपुरा पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।  

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
अध्यात्म गौतम पु.नि., एएसआई कैलाशचन्द्र, हैड कानि. सकेन्द्र सिंह, महावीर कुमार, कानि. लोकेश कुमार, रामेश्वर, रामकिशन, पुनम व गजेन्द्र सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE