BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 10:43 am
BIG NEWS: जिले का  सेमलिया और रामनवमी का जुलूस, जब पुरानी रंजिश को लेकर आमने सामने हुए  दो पक्ष तो जमकर चले हथियार, सूचना मिलते ही मौके के लिए दौड़ी थाना पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमलिया मैं कल रात उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब रामनवमी का जुलूस निकल रहा था। उसी दौरान दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आपस में लड़ गए बताया जा रहा है। कि यह राजेश सरपंच चुनाव के समय से चली आ रही है। इस दौरान सेमलिया के वर्तमान सरपंच विशाल मोनू चौहान के समर्थक और उनका गुट दूसरे पति महेश राठौड़ के गुट से भीड़ गया।  और जमकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मी उन्हें समझाने का प्रयास करता रहा। परंतु उसके सामने जमकर मारपीट होती रही उसके पश्चात नाम की थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची। तथा सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के पांच पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
 इस संदर्भ में पुलिस के द्वारा अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है कि इन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ अथवा नहीं। उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान भी इन दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। यदि समय रहते पुलिस के द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले समय में और परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

रतलाम ग्रामीण एसडीओपी संदीप कुमार ने जानकरी देते हुए बताया कि नामली थाने में धारा 294,324, 506,147, 148 और एट्रोसिटी एक्ट में कार्रवाई की गई है। एक पक्ष के 9 नामजद लोगों और दूसरे पक्ष के 7 नामजद लोगों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रात में ही सभी आरोपियो की गिरफ्तारी कर ली गई है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार विवाद पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE