BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 11:38 am
BIG NEWS : डग थाना क्षेत्र और शिवगढ़ का ईश्वर, जब हुआ इस बड़ी घटना का शिकार तो लगाई खाकी की तरफ दौड़, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी तो हत्थे चढ़ा बदमाश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

डग। पुलिस अधीक्षक झालावाड़ ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस थाना डग ने दिनांक 27.3. 2023 को रात्रि में दुधालिया पेट्रोल पंप से चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद कर मुलजिम हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल दिनांक 28.3.2023 को ईश्वर सिंह पुत्र भैरू सिंह जाति सोंधिया राजपूत निवासी शिवगढ़ थाना डग ने अपने ट्रेक्टर के चोरी की रिपोर्ट इस आशय पर पेश की,कि उसका ट्रेक्टर फार्म ट्रेक जिसको हमेशा की भांति दिनांक 27.3.2023 को दुधालिया पेट्रोल पंप पर मेरे ड्राइवर बबलू सिंह ने खड़ा किया था। सुबह 8रू00 बजे पेट्रोल पंप पर देखा तो ट्रैक्टर नहीं मिला पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो रात्रि के 2रू30 बजे अज्ञात बदमाश ट्रैक्टर को चुराकर ले जाते हुए दिखाई दिए इस पर मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई मामले को देखते हुए  थानाधिकारी थाना डग द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ जिला चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में  वृताधिकारी वृत गंगधार प्रेम कुमार पुलिस उप अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया टीम द्वारा अथक प्रयास करके 24 घंटे में ट्रैक्टर को निवाई टोंक से बरामद कर ट्रैक्टर को चोरी करके ले जा रहे हैं मुलजिम हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र रणवीर सिंह जाति जट उम्र 24 साल निवासी मराड़ थाना सादिक जिला फरीदकोट पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है मामले में बताया गया कि पंजाब हरियाणा में फसल कटाई हेतु हार्वेस्टर की मशीन लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश मे फसल कटाई के लिए आते हैं इस प्रकार लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र नत्था सिंह निवासी चोरड थाना मलोट जिला मलोट पंजाब का 2 माह पूर्व अपनी हार्वेस्टर की मशीन लेकर फसल की कटाई करने हेतु अपने ड्राइवरों सहित आया था फसल कटाई के बाद वापस पंजाब लौटते समय लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा अपने आदमियों के साथ डग के पास रुका और खड़े ट्रैक्टर  रेकी की उसके बाद अपने ड्राइवर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को साथ में लेकर दुधालिया पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर को उठाया और ड्राइवर हरप्रीत सिंह को ट्रैक्टर देकर जयपुर से आगे ले जाकर बात करने के लिए बोल कर रवाना कर दिया। लखविंदर सिंह जयपुर के आगे पहुंचने के बाद हरप्रीत सिंह को बताता है मामले की सुचना थानाधिकारी थाना को  मिलने पर तुरंत संभावित स्थलों पर नाकाबंदी करवाकर टीम रवाना की गई। थाना अधिकारी द्वारा बताए स्थान निवाई टोंक रोड पर नाकाबंदी कर चोरी के ट्रैक्टर फार्म ट्रेक रजिस्टर्ड नंबर आरजे 17 आरसी 7421 में मुलजिम हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की फिलहाल मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE