BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 2:29 pm
BIG NEWS: युवक ने नशे में पेट्रोल डालकर लगाई आग, शरीर में आग लगते ही मचाया शोर, फिर रहवासियों के उड़ गए होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। बाजार से घर आए युवक ने शराब पी और पेट्रोल से भरी बोतल उठाई और खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के शर्मा फार्म की है। आग लगते ही युवक चीखने चिल्लाने लगा चीखने की आवाज सुनते ही उसके परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया। आग में जलने से युवक बुरी तरह से झुलस गया जिसे परिजनों ने तत्काल घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक ने किन कारणों के चलते खुद आग लगाकर आत्महत्या की है इसका पता अभी नहीं चल सका है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के शर्मा फार्म मल्लगढ़ा निवासी 45 वर्षीय अशोक पुत्र लालाराम प्राइवेट जॉब करता है। बीते रोज वह बाजार से घर आया और शराब पी। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने माचिस निकाली और खुद को आग लगा ली। वहां पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने के साथ ही अन्य परिजनों को बुलाया और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और घायल अशोक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

जहा आग से झुलसे अशोक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अशोक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारण के चलते अशोक ने खुद को आग लगाकर जान दी है। पुलिस अब पीएम के बाद परिजनों से पूछताछ करेगी, जिससे आत्महत्या का कारण पता चल सके।

 

हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि एक युवक ने नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE