BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 12:31 pm
BIG NEWS :  शहर के बानमौर कस्बे के सदर बाजार और प्रॉपटी का  विवाद, जब दुकान में  कपड़े लेने के बहाने घुसे युवक तो आई चिखने चिलाने ने की आवाज, सुचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर   

Share On:-

मुरैना।  जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। बदमाश आये दिन दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत का माहौल बना रहे है। लेकिन पुलिस उन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम शाबित हो रही। ऐसा ही एक मामला ताज़ा सामने आया है। जहाँ मुरैना जिले के बानमौर कस्बे के सदर बाजार स्थित महावीर क्लॉथ स्टोर के संचालक 55 कैलाशी पुत्र वृंदावन गोयल निवासी फूलगंज की बीती रात दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौक़े से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौक़े पर पहुँच गए है। वहीं बदमाशों द्वारा व्यापारी को गोली मारने की घटना दुकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैँ। पुलिस उन CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है। हालांकि बताया जा रहा हैँ की मृतक व्यापारी का ग्वालियर में प्रॉपटी को लेकर किसी से विवाद चल रहा था।


बानमोर कस्बे के सदर बाजार स्थित महावीर क्लॉथ स्टोर के संचालक 55 वर्षीय कैलाशी पुत्र वृंदावन गोयल निवासी फूलगंज बानमोर में शुक्रवार की रात 9 बजे अज्ञात दो बदमाशों द्वारा दुकान के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।बदमाशों द्वारा गोली मारने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ नजर आ रही है। व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता शुक्रवार की रात अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। अचानक मोटर साइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाशों द्वारा कपड़ा खरीदने के बहाने उन्हें गोली मार दी गोली लगने के बाद व्यापारी गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और घायल व्यापारी को तुरंत ग्वालियर अपोलो अस्पताल में भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही व्यापारी ने अपना दम तौड़ दिया। आपको बता दें की मृतक ओम प्रकाश गुप्ता कांग्रेस पार्टी से नगर परिषद में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राकेश मावई मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की है। इस घटना के बाद बानमौर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, और प्रशासन से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।


आरोपी युवक 21 से 22 साल की उम्र के दिखाई दे रहे है। एक आरोपी जींस के साथ सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं। और दूसरे नीले रंग की शर्ट। नीले रंग की शर्ट वाले आरोपी ने पिस्टल से दो फायर किए और सफेद रंग की टीशर्ट वाले आरोपी ने कट्‌टा से एक फायर किया। कपड़ा व्यवसायी को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया।  लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुट गई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE