BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 6:48 pm
BIG NEWS : राजस्थान की शंभुपूरा थाना पुलिस और बोलेरो पिकअप वाहन, जैसे ही चालक ने लगाया टॉप गेर तो खाकी तक पहुंची सूचना, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली अधिकारियों ने तलाशी तो क्विंटलों से मादक पदार्थ देख उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पीकअप से 8 क्विंटल 75 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के एक अन्य साथी को नामजद किया है। जब्त माल की कीमत करीब 35 लाख रुपये आकीं गई है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक प्रदार्थाे की धरपकड़ में लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसएचओ शंभूपुरा अध्यात्म गौतम पु0नि0 द्वारा पुलिस टीम के साथ गिलुण्ड से भाटियों का खेडा जाने वाले रोड़ पर पहॅुच कर नाकाबंदी आरम्भ की। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 2 बजे भाटीयो का खेड़ा की तरफ से एक वाहन की रोशनी आती हुई नजर आई। जिस पर उक्त वाहन का चालक पुलिस नाकाबंदी को देखकर नाकाबंदी स्थल से करीब 100 मीटर पहले ही वाहन को रोककर फाटक खोलकर खेतो में भाग गया। जिसे पुलिस द्वारा काफी प्रयास करने के बावजुद भी रात्री का समय होने से पकड़ में नही आया। किंतु जाप्ता के तत्काल वाहन के पास पहुॅच खलासी सीट पर बैठे एक लडके को दबोच लिया। 
बोलेरो चालक के पुलिस को देख मौके से भागने व पकड़े गए लड़के की घबराहट के कारण बोलेरो पीकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त बोलेरो पीकअप के अंदर काले रंग के 43 प्लास्टीक के कट्टो में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिसका वजन किया गया तो कुल 875 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा होना पाया। 
उक्त 875 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व बोलेरो पीकअप को जब्त कर आरोपी जुना मायरा थाना शम्भूपुरा जिला चित्तौड़गढ निवासी19 वर्षीय पिन्टु पुत्र छगन लाल डांगी को गिरफ्तार कर भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पुछा तो जुना मायरा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौड़गढ निवासी मुकेश पुत्र रामलाल डांगी होना बताया। थाना शम्भूपुरा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
अध्यात्म गौतम पु.नि., एएसआई कैलाश चन्द्र, रघुवीर सिंह, हैड कानि. सकेन्द्रसिंह, महावीर कुमार, विश्वजीत, कानि. रामेश्वर लाल (विशेष भुमिका), पुनमचंद व गजेन्द्रसिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE