BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 3:55 pm
BIG NEWS : महिला के ब्लाइंड मर्डर मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफतार, हुलिया बदल कर एमपी के पीथमपुर में रह रहा था बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिजयपुर के पचुण्डल गांव में एक महिला की सर को धड़ से अलग कर निर्मम हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए बिजयपुर थाना पुलिस ने हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हुलिया बदल कर मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में मजदूरी का काम कर रहा था। 
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि 12 फरवरी को बिजयपुर के पचुण्डल गांव में अपने पीहर में रह रही एक महिला की रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गर्दन काटकर हत्या करने पर थाना बिजयपुर पर हत्या के मामले का प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी हमेरलाल द्वारा की गई। मामला संगीन एवं महिला अत्याचार संबंधी होने से प्रकरण का अतिशीघ्र खुलासा कर निस्तारण करने हेतु मामले में वृताधिकारी गंगरार भवानी सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 
टीम सदस्यों थानाधिकारी बिजयपुर हमेरलाल उनि, एएसआई सुरेशगिरी, कानि. सतीश कुमार, रणजीत सिंह, जोगेन्द्र, अमित कुमार, राहुल व अरुण कुमार एवं साईबर सैल से हैडकानि. राजकुमार सोनी, कानि. रामावतार, गणपत व कमलेश द्वारा तकनिकी साक्ष्यों एवं कॉल डिटेल विश्लेषण के आधार पर संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश की। संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ में तथ्य सामने आये कि घटना के बाद से ही आरोपी पचुण्डल निवासी भारतसिंह पुत्र गणपतसिंह पंवार राजपूत के फरार होने की बात सामने आयी। आरोपी भारत सिंह घटना के बाद रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ पर अपना मोबाईल बेच कर फरार हो गया। आरोपी की चितौडगढ, चन्देरिया, भीलवाडा, उदयपुर, रतलाम, नीमच, मन्दसौर, जावरा, उज्जैन, इन्दौर, पीथमपुर, धार एमपी में संभावित स्थानों पर तलाश की गई।
पीथमपुर जिला धार एमपी में पूर्व में भारतसिंह द्वारा कार्य किये गये माईन्स एरिया होटलों, ढाबों, कम्पनियों में टीम द्वारा लगातार तलाश की गई, जिसमें आरोपी भारतसिंह का कोई पता नहीं चलने की वजह से आरोपी के पम्पलेप प्रिन्ट करवा संभावित एवं मुख्य स्थानों पर चिपकाए गये। आरोपी की सुचना देने व गिरफ्तार करवाने पर दो हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व में आरोपी भारतसिंह के मजदुरी के दौरान कार्य किये गये स्थानों एवं वहां कार्यरत कार्मिकों के लगातार सम्पर्क में रहने से आरोपी के पीथमपुर एरिया में होने की संभावना होने से संभावित स्थानों, कम्पनियो, होटलों, ढाबों एवं शराब के ठेकों पर सघन तलाश की गई। 
टीम के लगातार एक सप्ताह तक सघन तलाश के दौरान सेक्टर 01 पीथमपुर जिला धार एमपी में भारतसिंह का पता चला। जिसने कम्पनी में अपनी पहचान छुपाने के लिये दुसरे व्यक्ति के नाम से कार्य करना एवं सिंर एवं दाढ़ी के बाल कटवा मुछे बढाकर सिर पर कैप लगाकर गले में सॉल ओढ़कर अपना हुलिया बदलकर रहना पाया गया। जिसे पीथमपुर से दबोच कर मनोवैज्ञानिक तरीके एवं गहनता से पूछताछ की गई तो स्वयं द्वारा घटना कारित करना बताया। पुलिस पुछताछ पर भारतसिंह द्वारा घटना कारित करने से नियमानुसार गिरफतार किया गया। जिससे विस्तृत अग्रीम अनुसंधान जारी है।
प्रकरण को ट्रेस आउट करने में विशेष भूमिका- डीएसपी गंगरार भवानीसिंह, हैडकानी.  राजकुमार सोनी व कानि. कमलेश साईबर सेल चितौडगढ।
मुल्जिम को गिरफतार करने में विशेष भुमिका- थानाधिकारी बिजयपुर हमेरलाल, कानि. सतीश कुमार, रणजीतसिंह व जोगेन्द्र।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE