BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : जिले का नेमावर थाना क्षेत्र और पत्नी के  अवैध संबंध ,जब पति को हुआ गोलू पर शक तो उठाया ये खोफनाक कदम, फिर जैसी ही लगी खाकी को भनक तो सामने आया ये बढ़ा राज, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। नेमावर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। जिसे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों में एक की पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित बंधक बनाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की हैै।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लंकेश के ढाबे गुराडिया फाटा पर कमलेश मीणा पिता देवीनारायण मीणा निवासी मचवास को लंकेश पिता नानूराम गुर्जर, गोलू पिता गेंदालाल कोरकू निवासी नेमावर व कुछ अन्य लोगों ने मिलकर लंकेश के ढाबे में बंधक बना लिया और लाठी, डंडों, लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसकी सूचना कमलेश के परिचित बालकृष्ण को मिली तो वो मौके पर पहुंचे और उसे लेकर नेमावर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन कमलेश को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयन कर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश में टीमें लगीं और उनको दबोच लिया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया थाना प्रभारी नेमावर को नेमावर अस्पताल से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मृत व्यक्ति को लाए हैं जब पूरी घटना की तस्दीक की गई तब पता चला कि हरण गांव थाना क्षेत्र के मचवास का रहने वाला जो कमलेश मीणा था वह गुराडिया फाटा पर अनिरुद्ध के यहां पानी डालने का कार्य करता था। इसको अवैध संबंध और पैसों के लेनदेन को लेकर लंकेश व गोलू के द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करना पाया गया और उसी मारपीट से उसकी मृत्यु होना पाई गई। आरोपी लंकेश और गोलू कोरकु को हत्या,बंधक बनाने,मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है,जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे उन पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE