नीमच। वॉइस ऑफ़ एमपी हमेशा से सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता करता आया है। आज हम ऐसे परिवार की बात करने जा रहे हैं जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यह परिवार नीमच के बघाना में निवासरत है और इलाज के लिए मदद की आस लेकर दर-दर भटक रहा है।
शहर के उप नगर बघाना निवासी कमलेश शेखावत जिनकी उम्र 62 साल ये वो उम्र है जब जो जिंदगी भर कमाई गई पूजी से परिवार के साथ अच्छी जिंदगी जीने की होती है, लेकिन इस उम्र में कमलेश को बीमारी ने जकड़ लिया है और इलाके के लिये दर-दर भटकने के लिये मजबूर हो रहे हैं। वहीं अगर इनकी पत्नी की बात की जाये तो वो भी अपने दोनों पैर से दिव्यांग है, जिसके चलते वो कुछ करने की स्थिति में भी नहीं है। कमलेश को हार्ट ऑपरेशन के लिये डेढ़ लाख की जरूरत है। क्योंकि डॉक्टरों ने उनको 90 प्रतिशत से ज्यादा ब्लौकेज बताए हैं और इलाज कराने के लिए इतने रूपये परिवार के पास नहीं है। कमलेश पेशे से कोटवार है, जिन्हे चार हजार रूपये मिलते हैं। अब वो भी काम करने लायक नहीं है। एक बेटी चुड़ी की दुकान पर काम करती है, जिसे तीन हजार रूपये मिलते हैं। ऐसे में जितने रूपये थे वो पहले पत्नी के इलाज में लगा दिये। अब इनके परिवार के पास इतनी संपत्ति नहीं है कि ये कमलेश का बेहतर इलाज करवा सके। ऐसे में कमलेश के परिजनों ने आम लोगों से थोड़ी-थोड़ी आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि उनका इलाज बेहतर तरीके से इलाज हो सके।
जेवर, नकदी सब इलाज में लगा दिए-
आपकों बता दें कि पति कमलेश के इलाज के लिए पत्नी ने जमा नकद पैसे, अपने सभी गहने भी लगा दिए। वहीं उनके पति के पास भी जो पैसे थे वो पूर्व में अपने पत्नी के इलाज में लगा चुके है, लेकिन अभी कमलेश के इलाज के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये की जरूरत है। ऐसे में परिजन इतनी बड़ी रकम जुटा नहीं पा रहे हैं। इस वजह से पैसे के अभाव में कमलेश का इलाज रुक गया है।
बेटी को अनाथ होने से बचाएं-
कमलेश की दो बेटी है। इनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरी पिता के पास ही रहती है। कमलेश को दूसरी बेटी की शादी भी करनी है, लेकिन अब वो सभी सपने टूट चुके हैं। कमलेश के पास खुद के इलाज कराने तक के लिए रूपये नहीं है। ऐसे में मॉ और बेटी दोनों आम लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कमलेश की पत्नी ने कहा कि अगर लोगों की थोड़ी-थोड़ी मदद मिल जाए तो उनके पति ठीक हो सकते हैं। उनकी बेटी अनाथ होने से बच जाएगी। आप इस परिवार की सहायता के लिए रंजना शेखावत के मोबाइल नंबर 82250-97935 पर संपर्क कर सकते हैं।