BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 6:22 pm
KHABAR : श्री सकल जैन समाज ने पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर में श्री सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर का 2622 वा जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।इसके बाद भव्य शोभा यात्रा और रथ यात्रा निकली। जिसमें जैन समाज के सभी पुरुष सफेद परिधान एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में शामिल हुए। शोभायात्रा में पुरुष एवं महिलाओं ने डीजे,बैंड बाजा और भजनों की धुन पर नृत्य किया। महिला बैंड की आकर्षक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। महिलाएं महामंत्र णमोकार के बैनर लेकर चल रही थी। शोभायात्रा के माध्यम से सर्व समाजजन को भगवान महावीर के  उपदेश और सिद्धांतों का संदेश दिया गया। ष्जियो और जीने दोश् का नारा बुलंद किया गया। फोर जीरो भारत माता चौराहा पर जैन समाज की नवनिर्मित वेदी पालकी के साथ शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गाे से निकली। जो कि टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, नया बाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार होते हुए राठौर परिसर पहुंची। यहां शोभा यात्रा धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। शोभा यात्रा का शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। नया बाजार में वार्ड नंबर 20 की पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी, युसूफ एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। आयोजन एवं धर्म सभा में संत कौशल मुनि, अक्षत मुनि महाराज, साध्वी मुक्ति प्रिया श्रीजी, साध्वी मधु प्रिया श्रीजी का आशीर्वाद, सानिध्य और मार्गदर्शन समाजजनों को प्राप्त हुआ। वेदी पालकी के लाभार्थियों विजय विनायक का प्रमोद रजक गोधा एवं नूतन शाह परिवार ने अभिषेक किया। इस अवसर पर  अनिल नागौरी,मनीष कोठारी, विजय विनायका,वीके जैन,शौकीन लाल मूणोत, अजीत कुमार बम,उमराव सिंह राठौड़, गुणवंत लाल सेठिया, तरुण बाहेती, अनिल नाहटा और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE