BREAKING NEWS
BIG NEWS : क्रिकेटर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल.. <<     KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<     KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 6:47 pm
NEWS : श्री जैन समाज मंडल समिति प्रतापनगर-कुम्भानगर व चित्तौड़गढ़ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री जैन समाज मंड़ल समिति (प्रतापनगर-कुम्भानगर) चित्तौड़गढ़ के सचिव नरेन्द्र कुमार पोखरना ने बताया कि हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी समिति द्वारा महावीर जयन्ती के उपलक्ष में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई जो प्रतापनगर मुख्य बाजार से होती हुई कुम्भा नगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बेड़मिन्टन हाल, महाराणा कुम्भा सामुदायिक भवन पहुँच कर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। धर्मसभा में कल्पना मेहता, अन्जू कोठारी, साधना चोरड़िया, कीर्ति पोखरना, विभा कर्णावट के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्ष बलवन्त बाघमार द्वारा  आगामी कार्य का ऐजेन्ड़ा व कुम्भा नगर प्रताप नगर में भुखण्ड़ क्रय करने की बात कही। कोषाध्यक्ष दिनेश पटवारी द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
वक्ता स्वाध्यायी प्रकाश चपलोत ने भगवान महावीर के सिद्धान्तों पर चलने का मार्ग बताया गया। राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार ने कविता पाठ किया। वरिष्ठ श्रावक नवलसिंह मोदी ने जैन समाज में घटती जनसंख्या, छोटे बच्चों को मोबाइल से दुर रखने पर अपने विचार रखे। समाज की ओर से कुम्भा नगर-प्रताप नगर में रहने वाली 8 प्रतिभाओ का भी सम्मान किया गया। प्रतिभा सम्मान की डॉ सी एम रांका द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने पर अनुशंसा की गई। कार्यक्रम में नवकारसी के लाभार्थी  ड़ा. दिनेश कांठेड़ एवं आगामी लाभार्थी शान्तीलाल, रमेश कुमार, अजय नागोरी रहेंगे। संचालन डा कनक जैन ने किया। तथा आगामी दिनों में समिति द्वारा महिला मण्ड़ल अध्यक्ष एवं युवा मण्ड़ल अध्यक्ष के भी चुनाव कराये जायेंगे तथा प्रभात फेरी जुलुस में माहेश्वरी समाज प्रताप नगर के सदस्यों ने स्वागत किया। प्रभात फेरी में कई श्रावक श्राविकाएं एवम युवा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE