BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन.. <<     REPORT : जिले में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : देह व्यापार का भांडाफोड़, जब खाकी ने दी.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित जायसवाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और हिमाचल प्रदेश की.. <<     KHABAR : कृषि उत्पादन आयुक्त मई माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     KHABAR : जिला जेल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव 2024: शाजापुर जिले में इतने.. <<     VIDEO NEWS: एमपी लोकसभा चुनाव में फर्जी वोट का खेल,.. <<     VIDEO NEWS: देह व्यापार मामले में फरार चल रही.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 8:14 pm
KHABAR : जियो और जीने दो के जयकारों से गूंजा नीमच, महावीर जन्म कल्याणक रथयात्रा में उमड़े समाजजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव सकल जैन समाज नीमच के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव  का शुभारंभ  4अप्रैल  मंगलवार को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से हुआ। प्रभात फेरी पुस्तक बाजार स्थित श्री भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर से निकली। इसके साथ ही महावीर जन्म कल्याणक की भव्य रथयात्रा सुबह 8.30 बजे भीड़ भंजन पारसनाथ नाथ मंदिर जी से साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब ,साध्वी मृदु प्रिया श्री जी महाराज साहब  के सानिध्य में प्रारंभ हुई जो कमल चौक,टैगोर मार्ग फवारा चौक नया बाजार घंटाघर  पुस्तक बाजार होकर राठौर परिसर पहुंचकर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक स्वर्णिम , जिनशासन की धर्म ध्वजा लिए चलाय मान थे। घोड़ों पर बच्चे सवार थे। दो युवक पैदल स्वर्ण छतरी लिए चल रहे थे। कार्यक्रम में सभी महिलाएं केसरिया लाल गुलाबी साड़ीयों में पंक्ति बध होकर चल रही थी।तो कई महिलाओं ने 14 सपने, अमृतकलश शिरोधार्य किये चलाय मान थी ।तो कई महिलाएं जिन शासन की ध्वजा लहराती चल रही थी। कई महिलाएं पगड़ी शिरोधार्य किये  शामिल हुई। बैंड पर महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित आज महावीर जयंती है सारे संसार में मनती है। त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की बजे कुंडलपुर में बधाई के महावीर जन्में आदि भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। चांदी तथा स्वर्ण निर्मित वेदी बैवाण में महावीर स्वामी की प्रतिमा को फूलों से श्रृंगारित किया गया था। मार्ग में स्थान स्थान पर महिला श्रद्धालु भक्तों द्वारा अक्षत स्वास्तिक गहुली बना कर साध्वी जी  से आशीर्वाद ग्रहण किया गया। कई श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने श्रीफल व मार्ग में स्थान स्थान पर अनेक तोरण द्वार सजाकर समाज जनों द्वारा रथ यात्रा की अगवानी कर भगवान महावीर स्वामी प्रतिमा के दर्शन कर पुष्प अर्पित कर  आशीर्वाद भी ग्रहण किया गया। मार्ग में जैन सोशल ग्रुप संस्कार जैन सोशल ग्रुप नीमच , जैन सोशल ग्रुप नीमच, संस्कार ,ग्रेटर ,रेडीमेड एसोसिएशन  , अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल, जायसवाल समाज ,अग्रवाल समाज, पोरवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा एवं स्वल्पाहार आदि का वितरण किया ।

 राठौर परिसर में आयोजित धर्म सभा में साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब साध्वी मधुप्रिया श्री जी महाराज साहब,श्रमण संघ के संत कौशल मुनि ,अक्षत मुनि महाराज साहब आदि का सानिध्य मिला। सभा को संबोधित करते हुए श्रमण संघीय संत राष्ट्रीय संत कमलमुनि के आज्ञा अनुवर्ती कौशल मुनि ने कहा कि ने कहा कि समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए क्रांतिकारी परिवर्तन आवश्यक है ।बच्चों को धरातल पर नैतिक मूल्यों के शिक्षा का संस्कार सिखाना चाहिए। महावीर स्वामी ने दीक्षा के बाद साढ़े 12 वर्ष तक मोन रहे तपस्या की धर्म अध्यात्म का अध्ययन कियाऔर पहले धर्म के मर्म को गहराई से समझा उसके बाद लोगों को शिक्षा दी। सभी समाज सामाजिक पर्व अलग-अलग नहीं एक साथ मनाएं सभी सामाजिक एकता का संचार होगा।आज पूरी दुनिया के विदेश भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं लेकिन भारत के लोग पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं चिंतन का विषय है जो दूसरों के दुख को समझता है वह पुण्य बढ़ाता है और पाप कर्म मिटाता है। 

इस अवसर पर मृदु प्रिया श्री जी महाराज साहब ने कहा कि आचार विचार में हमें सुसंस्कृत होकर सही अर्थों में जैन समाज को जीवन में आत्मसात करना होगा और समाज में एकता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे संगठित समाज ही राष्ट्र विकास का प्रमुख सहयोगी बनता है। समाज जनसंख्या में कम है यह नहीं सोचे लेकिन संगठित रहें। सभी लोग अहिंसा अनेकांत , अपरिग्रह को जीवन में आत्मसात कर अपने जीवन का कल्याण करें।अपने समाज के साधार्मिक भाई को यदि रोजगार में कमजोर है तो उसको रोजगार में सहयोग कर आत्मनिर्भर बनाएं और उसे अपने बराबर लाने का प्रयास करें तभी सामाजिक एकता का संचार होगा। अर्हम प्रिया श्री जी महाराज साहब ने कहा कि 70 साल पुराना भारतीय संविधान में 112 बार संशोधन हो चुका है लेकिन महावीर स्वामी द्वारा बनाए गए 2600 वर्ष पूर्व गए बनाए गए संयम और नियम में एक भी संशोधन नहीं हुआ है।जीवन की संस्कृति में परिवर्तन आ गया है पहले भोजन बैठकर बनाते थे और बैठ कर खाते थे आज भोजन खड़े-खड़े बनाते हैं और खड़े-खड़े खाते हैं पहले भोजन घर में खाते थे और बाहर जाते थे आज भोजन बाहर खाते हैं और घर में जाते हैं

 पहले भोजन महिलाएं बनाती थी और परिवार जन खाते थे आज भोजन बनाने वाला आते हैं और परिवार जन खाते हैं। पहले महिलाएं नाचने के लिए बुलाई जाती थी और लोग देखते थे आज परिवार की महिलाएं सड़कों पर नाचती है और लोग देखते हैं पहले धोती कुर्ता पहनते थे   अब जींस के बाद आपके केफ्री आ गई है आगे वाली पीढ़ी पता नहीं क्या कुछ रहेगा या नहीं चिंता का विषय है। जहां डबल होता है वहां ट्रबल होती है ।जहां सिंगल होता है वहां महानता होती है ।प्रधानमंत्री सिंगल, मुख्यमंत्री सिंगल ,टाटा बाटा अब्दुल कलाम सलमान राहुल सभी सिंगल है। साधु संत भी सिंगल होते हैं इसलिए महान बनते हैं। सरलता अकेले को सफलता मिलती है।बेटी को ससुराल के परिवार जन खराब मिलते हैं यह बेटी के खराब कर्म का परिणाम है हमें इस बात को गहनता से समझना होगा।

श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी ने कहा कि महावीर जन्म कल्याणक पर जियो और जीने दो अहिंसा परमो धर्म का पालन कर हमें जीवन को आत्म कल्याण की ओर आगे बढ़ाना होगा ।विश्व में 217 देश जैन धर्म को पहचानते हैं यह विशेष सम्मान मिलता है ।हमें उस सम्मान को सार्थक करने के लिए समाज के प्रति हमारे कर्तव्य का निर्वहन कर महावीर स्वामी के संदेशों को जीवन में आत्मसात करना होगा तभी महावीर जन्म कल्याणक मनाना सार्थक होगा और तभी हमारा जीवन सही दिशा और दशा की ओर आगे बढ़ेगा।
मुनि संत अक्षत मुनि जी साध्वी मुक्ति प्रिया, शिवम प्रियाश्री जी श्री जी महाराज साहब का सानिध्य में मिला। लोकसभा स्पीकर एवं कोटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला के महावीर जयंती पर प्रेषित शुभकामना संदेश का वाचन श्रीसंत सचिव मनीष कोठारी ने किया। गुरु वंदना वीरेंद्र सिंह लोढ़ा ,विजय छाजेड़ ने प्रस्तुत की कौशल मुनि महाराज ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया अतिथियों द्वारा स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अरिहंत महिला मंडल की श्रीमती रितु लौढा, रितु गोपावत ने जन्म जयंती महावीर श्रद्धा के भाव से हम उन्हें बुलाते हैं गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन मनीष कोठारी एवं वंदना आंचलियाने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE