BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : काबुली चने के दाम में आई गिरावट, चना.. <<     KHABAR : ग्राम आमाडोंगरी (गिदुरहा) के समीप बस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान की.. <<     KHABAR : जिला पेंशन कार्यालय में होगा पेंशन शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेक्षक और रिटर्निंग अधिकारी की.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 60 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्‍ची शराब के.. <<     NEWS : गायत्री परिवार ने मनाई गंगा सप्तमी, गंभीरी.. <<     KHABAR : निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही मतदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले का नैनपुर ग्राम और नरवाई जलाने वाले.. <<     KHABAR : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी नगर में आवारा श्वान का आतंक,.. <<     NEWS : रुद्र सेना गौ सेवा टीम झालावाड़ ने.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मीना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 10:20 am
HOROSCOPE TODAY : मेष राशि में सूर्य राहु की युति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ                        

Share On:-

मेष राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लग्न में ही होने जा रही है। इस समय आप थोड़े अहंकारी हो सकते हैं। आपको इस समय अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। इस गोचर काल के दौरान सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म नहीं दे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहने वाला है। 

 

वृष राशि 
 इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगी। इस समय आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी आ सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नज़रअंदाज़ न करें। 

 

मिथुन राशि
 इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लाभ स्थान में होने जा रही है। इस युति का मिथुन राशि के जातकों पर लाभकारी प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आप शेयर मार्किट में भी अपनी बुद्धि से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति दशम भाव में होने जा रही है। कर्म स्थान में बन रही यह युति आपको कार्यस्थल पर उच्च पद देने का काम करने वाली है। इस गोचर के प्रभाव से आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है। इस समय आपके उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। इस समय मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। 

सिंह राशि 
 इस राशि के जातकों के लिए यह युति नवम भाव में होने जा रही है। इस युति के प्रभाव से आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। हालांकि अपने पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। मीडिया, लेखन से जुड़े जातक अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त करने में सफल होंगे। 

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब आपके अष्टम भाव में होगी। इस भाव में यह युति आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर के आने वाली है। इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वही किसी बीमारी का भी आगाज़ जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार नहीं दे वरना आपका पैसा अटक सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपकी वाणी को संतुलित रखे और परिवार में विवाद का जन्म नहीं होने दें। 


तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति सप्तम भाव में होने जा रही है। इस भाव में यह युति पारिवारिक तनाव को जन्म देने वाली कही जा सकती है। इस समय आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करे और उनसे रोमांस करें। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और आलस्य को त्याग दें। सरकार से जुड़कर आप कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें। 

 

वृश्चिक राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति शत्रु भाव यानी कि छठे स्थान में होने जा रही है। इस भाव में इस युति के कारण आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। इस राशि के जातकों को अपने मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। अपने पिता का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू कर सकते हैं। 


धनु राशि 
 इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब पंचम भाव में होने जा रही है। इस भाव से प्रेम और शिक्षा का विचार होता है। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें। सूर्य के पंचम भाव में होने के कारण व्यापारी वर्ग को अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है हालांकि इस समय अपने मित्रों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।


मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब चौथे भाव में होगी। इस भाव में इस युति के कारण आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद झेलना पड़ेगा। इस समय कार्य स्थल पर आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी वहीं प्रेम प्रसंग में भी असफलता के योग दिखाई दे रहे है। 


कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति पराक्रम भाव यानी की तीसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव में सूर्य और राहु अच्छे परिणाम देने वाले माने गए है। इस युति के कारण आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। प्रेम सम्बन्ध के लिहाज से समय शुभ है।


मीन राशि 
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब युति अब दूसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव में सूर्य राहु के कारण आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस गोचर काल के दौरान आर्थिक हानि से आपको जूझना पड़ सकता है इसलिए किसी को भी धन उधार देने से पहले उसकी जांच कर लें। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE