भवानीमंडी। सोमवार को कायस्थ समाज भवानीमंडी - पचपहाड़ का होली एवं नववर्ष मिलन समारोह तथा सहभोज का आयोजन शहर के बाईपास मार्ग स्थित कविता मैरिज गार्डन में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के पूजन एवं कथा के साथ संपन्न हुआ। जिसमें कायस्थ समाज के अध्यक्ष सुदेश भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में कायस्थ प्रतिभा सम्मान का आयोजन कर समाज के सभी मेधावी बच्चों का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के कोटा जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर, झालावाड़ जिला अध्यक्ष डॉ आर. डी. माथुर एवं झालावाड़ महिला जिला अध्यक्ष प्रीति सक्सेना अपनी कार्यकारिणी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
जहां पर झालावाड़ जिला महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला संरक्षक के पद पर लीला भटनागर, जिला उपाध्यक्ष भारती भटनागर, सचिव सीमा भटनागर, सह सचिव प्राची भटनागर एवं तनूजा श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में भवानीमंडी एवं पचपहाड़ के कायस्थ समाज के सभी परिवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
अंत में समाज के सचिव पंकज भटनागर ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों एवं अतिथियों तथा सभी समाज जनों का आभार प्रकट किया। यह जानकारी कायस्थ समाज के अध्यक्ष सुदेश भटनागर ने दी।