BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 10:53 am
BIG NEWS : अज्ञात व्यक्ति और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जब पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचा भागीरथ तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के अलावा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गोल्ड ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 65 आवेदनों का निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए। जनसुनवाई में गणेशनगर, नया गांव राजगढ़ रतलाम के भागीरथ पांचाल तथा भूली पांचाल द्वारा शिकायत की गई कि उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम की शाखा में है।

भूली के खाते से 75 हजार रूपए तथा भागीरथ के खाते से 80 हजार रूपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए हैं जिसकी जानकारी प्रार्थी को नहीं थी। जब पासबुक अपडेट कराने पहुंचे तब पता चला कि उनकी बगैर अनुमति के जाली हस्ताक्षर करके उनके अकाउंट से रुपए निकाल लिए गए हैं।


बैंक से इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज मांगे जाने पर बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि डेढ़ वर्ष हो गए उनके यहां पर कैमरे बंद है। इसके अलावा प्रार्थीगण पासबुक का प्रिंट आउट निकलवाने गए तो बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि उनके यहां डायरी प्रिंट करने वाला प्रिंटर खराब है।

भूली तथा भागीरथ द्वारा कार्रवाई की मांग की गई। दोनों प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE