दूदरसी। गांव के पटेल परिवार के वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद पाटीदार का 31 मार्च को निधन हो गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निज आवास पर जाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की और परिवार को सांत्वना दी। तत्पश्चात आप पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण पाटीदार के पिताजी शिवनारायण पाटीदार से मिलने पहुंचे और उनकी कुशलता की कामना की और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर शांति लाल पाटीदार मांडा वीरेन्द्र पाटीदार जयसिंहपुरा नगर पालिका नीमच के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी बालमुकुंद नागर ने दी।