BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 10:51 am
BIG NEWS : जिले का सरकना रोड और पत्नी के अवैध संबंध, जब पति ने पत्नी को अपने ही घर में  दोस्त के साथ देखा इस हालत में तो उठाया ये खौफनाक कदम, सुचना मलते ही दौड़ी खाकी, पढ़े भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। भगवां थाना क्षेत्र के सरकना रोड स्थित बंदेलन खेरा ग्राम के पास बीते दिनांक 29 मार्च की सुबह करीब 7 बजे संदिग्ध हालत में सड़क किनारे शव मिला था। शव को देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भगवां पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस ने शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई पता नही लगा। क्योंकि मृतक के चहरे पर गम्भीर चोटें थी। जिससे पहचान होने के भारी समस्या हो रही थी।


कुछ समय बाद रैकवार समाज के एक युवक ने पहचान की। मौके पर पहुचे परिजनों ने बताया कि सोनू बीते शाम से लापता है। आरोपी इतना शातिर था। कि पहले मृतक सोनू रैकवार पर लाठियां से पीटा और इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया। जिससे सोनू रैकवार की मौके पर मौत हो गई थी। लकिन मृतक को आरोपी ने अपने घर से उठा कर घर करीब 100 मीटर दूर सड़क पर फेंक दिया कि। लोगो यह लगे कि कोई सड़क हादसा हुआ है। जिससे उसकी मौत गई है। परिजनों ने कहा कि यह कोई सड़क हादसा नही है। सोनू की हत्या की गई है। उसी समय पुलिस ने बारीकी जांच करना प्रारम्भ कर दी। अज्ञात व्यक्ति पर हत्या की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया। और तीन दिनों के बाद मामले के मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुच गई।

विवेचना के आधार पर संदेही हनुमत अहिरवार को गिरफ्तार कर बारीकी से पूछताछ करने पर संदेही ने बताया। कि दिनांक 28 मार्च 2023 को शाम के मृतक सोनू रैकवार ने आरोपी से घुवारा में पुरानी किसी चोरी पर से विवाद करने लगा। तो आरोपी हनमत अहिरवार वहां से भागकर अपने घर आ गया। एवं रात 10 बजे सोनू रैकवार फिर से आरोपी के घर विवाद करने पहुँच गया था। आरोपी ने गुस्से में डण्डा उठाकर मृतक की मारपीट कर दी। जिससे मृतक की मृत्यु हो गयी एवं घटना छिपाने के लिये मृतक का शव रोड के किनारे डाल दिया। तथा उसके बगल में एक शराब का क्वार्टर डाल दिया जिससे मृतक की मृत्यु एक्सीडेंट की तरह प्रतीत हो। आरोपी हनमत अहिरवार से घटना में प्रयुक्त डण्डा, खून लगी शर्ट एवं मृतक का समग्र आईडी जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

आरोपी की पत्नी से सोनू रैकवार के लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू का भगवा के पास सरकना रोड़ आरोपी के घर आना जाना बना रहता था। घटना के रात करीब 10 बजे सोनू रैकवार आरोपी के घर के पास देखा गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE