BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 6:15 pm
BIG NEWS : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और वृंदावन के अनिरूद्धाचार्य महाराज, जब कही हिंदू राष्ट्र बनाने की बात तो मिली बम से उड़ाने की धमकी, लेटर मिलते ही एक्शन में आई खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में भागवत कथा कर रहे वृंदावन के श्री गौरी-गोपाल वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अनिरुद्धाचार्य महाराज को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराज के आश्रम की ओर से वृंदावन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने जा रहा है हमारा देश, शायद यही बात किसी को अच्छी नहीं लगी। इसलिए मुझे धमकी दी जा रही है।

कथा इंदौर के विधानसभा क्रमांक 2 में 1 से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई है। कनकेश्वरी गरबा परिसर में हो रहे आयोजन के दौरान महाराज ने मंच से ही धमकी वाला लेटर दिखाया। यह विधानसभा क्षेत्र भाजपा के कद्दावर नेता रमेश मेंदोला का है। अनिरुद्धाचार्य महाराज के लीगल एडवाइजर भारत यादव ने बताया कि महाराज जी को पहले भी फोन पर धमकी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस बार पत्र आया तो पुलिस से शिकायत की है। कथावाचक की ओर से एफआईआर दर्ज करने वाले व्यक्ति ने कहा कि पुलिस अभी चिट्ठी को वेरिफाई कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE