BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 7:29 pm
BIG NEWS : मंदसौर की दलौदा थाना पुलिस और बड़ी तस्करी की सूचना, जब हाईवे पर की घेराबंदी  तो आई गुजरात पासिंग कार, फिर जैसे ही अधिकारियों ने तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये क्या छुपाकर ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नगर की दलौदा थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत करवाई करते हुए एक कार से 38 लाख से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने जानकरी देते हुए बताया कि दलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्लेटी कलर की कार में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, जो नीमच से रतलाम की ओर निकलने वाली है। मुखबिर की सूचना पर दलौदा पुलिस ने टीम बनाकर थाना क्षेत्र से फतेहगढ़ गांव के निकट फोर लाइन हाईवे पर नाकाबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए रंग की कार क्रमांक जीजे 05 जेएस 0091 को रोका। इसमें 2 लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम तरसेम पिता नरसीराम (30) निवासी हरनाम थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा और अमित पिता दिलबाग (30) निवासी गांधी नगर नरवाना जिला जींद हरियाणा बताया। तलाशी लेने के दौरान कार की डिक्की में रखे बेग में 79 बोतल और 228 हाफ बोतल व 750 क़्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो कुल 279 लीटर शराब है। जिसकी कीमत 38 लाख 7 हजार 500 रुपए है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कार की नंबर प्लेट बदल रखी है कार का असली नंबर एचआर 51 बीबी 6318 है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अवैध शराब को जींद हरियाणा के फिरोज खान निवासी मछली मार्केट ने भरवाई थी और इसे गुजरात के वडोदरा में फिरोज ही डिलेवरी लेने था। मामले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE