BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 1:25 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का कंजार्डा-मनासा मार्ग और ढलती शाम का समय, जब अपराधियों ने चाकू की नोक पर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो थाने पहुंची शिकायत, अब खाकी कर रही गंभीरता से जांच, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर

Share On:-

कंजार्डा। कंजार्डा मनासा मार्ग पर शाम ढलते ही चोरी की घटनाएं हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम 5 बजे ट्रक में एक व्यापारी की तेल की केने  मनासा से आ रही थी, तभी बीच रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति मनासा से ही ट्रक के पीछे लग गए, जिनके पास फैशन प्रो लाल गाड़ी थी। ट्रक ड्राइवर ने उन्हें कई बार साइड दी, लेकिन वह आगे नहीं निकले। रावतपुरा के यहां मौका पाते ही वे ट्रक के ऊपर चढ़ गए और एक केन चलती ट्रक में से उतार दी। ट्रक ड्राइवर ने साइड ग्लास में देखा तो एक केन रोड पर दिखी। उसे संदेह हुआ तो उसने कुछ आगे आकर ट्रक रोकी देखा तो एक व्यक्ति ट्रक के ऊपर से केन उतार रहा था। दूसरा नीचे खड़ा था। आनन-फानन में उनसे कैन छूट गई। ड्राइवर को उन्होंने मारा और केन लेकर भागने का प्रयास किया तो ड्राइवर के और उनके बीच हाथापाई हुई, लेकिन वे चाकू की नोक पर एक केन ले जाने में सफल रहे। दूसरी केन फूट जाने के कारण वहीं छोड़ गए। दिनदहाड़े ऐसी लूट की घटना इस मार्ग पर होना पुलिस के लिए चुनौती है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान देकर शीघ्र कार्यवाही करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE