BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 8:08 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम दूलाखेड़ा और 25 साल का युवक, जब रात में गया कमरे में तो उठाया ये खौफनाक कदम, सुबह जैसे ही चाय देने पहुंची मां तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र के दुलाखेड़ा ग्राम निवासी एक 25 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंपा गया। 

उक्त मामले में सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है। जिला अस्पताल में मृतक के बड़े भाई प्रेमचंद भामी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई जगदीश पिता भेरूलाल भामि उम्र 25 वर्ष निवासी दूलाखेड़ा जो कि फर्नीचर का काम करता था और उसका किसी से भी कोई विवाद या पैसे का लेनदेन नहीं था। बीती रात जगदीश ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी हमारी माता सज्जन बाई को तब लगी, जब वह सुबह उसे चाय के लिए उठाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर वह फांसी पर लटका हुआ था। इसकी सूचना हमारे द्वारा पुलिस को दी गई।

जगदीश ने आत्महत्या क्यों की है इसका तो कारण हमें भी नहीं पता। फिलहाल उक्त मामले में पुलिस ने शव का परीक्षण कर परिजनों को सौंपा है और मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE