BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 6:05 pm
BIG NEWS : जिले का कमला नगर इलाका और दिव्यांग बेटी, जब बंद घर में पिता ने किया गंदा काम तो लगी चीखने, फिर जैसे ही रोने की आवाज सुन आए पड़ोसी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में थी बालिका, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में एक पिता ने अपनी दिव्यांग बेटी के साथ रेप किया। वह पिछले तीन महीने से लड़की के साथ गलत काम कर रहा था। शुक्रवार को मोहल्ले वालों ने लड़की के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की बदहवास हालात में मिली। जिस पर पुलिस पिता और पुत्री को थाने ले आई। थाने में लड़की ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बच्चों के साथ पत्नी से अलग रहता है।

कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेई ने बताया कि नेहरू नगर का रहने वाला 50 वर्षीय आदमी मजदूरी करता है। पिछले 15 साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। उसके साथ एक नाबालिग दिव्यांग बेटी और एक छोटा बेटा रहता है। बेटी 15 से 20 प्रतिशत मंदबुद्धि है। शुक्रवार को रात 11 बजे के करीब लड़की घर में चीख चिल्ला रही थी। लड़की की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को लड़की बदहवास हालात मिली।

विरोध करने पर करता था मारपीट
इस पर पुलिस लड़की और उसके पिता को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने पिता के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। लड़की की मां से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE