BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 4:10 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और तेज रफ्तार ब्रेजा कार, जब घेराबंदी तोड़ आरोपी ने भगाई कार तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही पीछाकर ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहा था बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 25 किलो 800 ग्राम अबैध डोडाचूरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार चालक पुलिस की नाकाबंदी को तोड़कर भागने का प्रयास करते पकड़ाया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु. नि. शम्भूपुरा थाने के जाब्ते के साथ सामरी चौराये पर नाकाबन्दी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान निम्बाहैडा की तरफ से एक कार विटारा ब्रेजा तेज गति से आयी। जिसको नाकाबंदी में लगे पुलिस जाप्ता द्वारा हाथ से गाड़ी को रोकने का ईशारा किया। कार चालक द्वारा नाकाबंदी तौडकर चित्तोडगढ हाईवे की तरफ भागने लगा, जिसका पिछा किया तो चालक गाडी को कस्बा सावा की तरफ भगाकर ले गया। जहां कार दिवार के पास पत्थरों से टकरा गई, जिससे गाडी मोके पर बंद हो गयी व चालक गाडी से उतर कर एक दिवार पर चढ़ भागने लगा। जिसे पकड़कर ब्रेजा कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार के अंदर अवैध डोडाचूरा से भरे दो प्लास्टिक के कट्टे मिले। जिसका वजन 25 किलो 500 ग्राम अवैध अफिम डोडा होना पाया जाने से कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी भोमसागर थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर निवासी 23 वर्षीय स्वरूप सिह पुत्र मगसिंह राठौड को गिरफ्तार किया गया। शम्भूपुरा थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्यवाही में यह शामिल- 
थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम पु. नि., एएसआई जगवीर सिंह, हैड कानि. महावीर कुमार, कानि. गिरधारी, कमलेन्द्रसिंह व गजेन्द्रसिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE