BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2023, 6:45 pm
BIG BREAKING: काले सोने वाले जिले में बड़े पैमाने पर हो रहा है रात के अंधेरे में करोड़ो का खेल, रात होते ही गाविंदपुरा और जलोदिया के बीच दौड़ने लगते है वाहन, कुख्यात खनन माफियाओं के नाम आये सामने, पढ़ें खबर

Share On:-

नीमच। काले सोने के नाम से पहचाने जाने वाले नीमच में इन दिनों एक और काली रात मे मिट्टी खनन का कारोबार जोर पकड़ रहा है। इसमें कुख्यात खनन माफियाओं का नाम भी सामने आ रहे है। अवैध खनन करने वाले माफिया बिना किसी डर के खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से खनन का काम जोरों पर चल रहा है। जिससे रोड से लेकर खेत तक में गड्ढे होते जा रहे है। राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीरन थाना क्षैत्र के चित्ताखेड़ा के समीप गोविन्दपुरा और जलोदिया के बीच खनन का काम जोरों पर चल रहा है। इसमें खनन माफिया धरती का सीना चीरने का काम कर रहे हैं। रात 11 से सुबह 5 बजे तक जेसीबी और कई ट्रालो के साथ पोकलेंण्ड माध्यम से खनन का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन माफिया रात में सक्रिय हो जाते हैं, जिसमें वह रात भर खनन करते हैं। इसमें जिले के कई बड़े खनन माफिया और उनके लोग काम कर रहे हैं।

वही खनन माफियाओं से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम ना बताने की शर्त पर उसने यहां तक बताया कि रात भर खनन कर यहां से 70 हजार रूपयें में ट्राले को भरा जा रहा है और इसे यहां से राजस्थान के सीमेंट प्लांटो में भेजा जा रहा है और वहां किस भाव मे बेचा जा रहा है इसका पता नही चल पाया है लेकिन इस काले कारोबार को बड़े सिडीक्रेट के रूप में चलाया जा रहा है वही जानकारो ने बताया कि जिले के तेज तर्राट एसपी व नवागत कलेक्टर को भी अंधेरे में रखा जा रहा है और नीचे के अधिकारी इस कारोबार को चला रहे है ।

दूसरी तरफ जब हमने खनिज अधिकारी श्रीमती परमार से बात की तो उनका कहना था कि आपने बताया है तो में इस पूरे मामले को दिखवाती हूं, मुझे अभी जानकारी नही है वही जब जीरन तहसीलदार वर्मा से बात करना चाही तो उन्होने फोन नही उठाया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE