BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 5:51 pm
BIG NEWS : राजस्थान का शंभुपूरा थाना क्षेत्र और किसान सत्यनारायण, जब पेट्रोल पंप के पास हुई लूट की ये बड़ी वारदात तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही शुरू की तलाश तो मात्र 8 घंटे में मिली सफलता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शम्भूपुरा थाना पुलिस ने अनाज से भरे ट्रैक्टर लूट के मामले का 8 घंटे में खुलासा कर त्वरित कार्यवाही करते हुए लूट का माल ट्रेक्टर ट्रोली में भरे गेहूं, चना व इसबगोल के 105 कट्टे बरामद कर लूट की घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अन्य साथी आरोपियों को भी नामजद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि को थाना शंभूपुरा पर जालमपुरा हाईवे रोड पर भारत पेट्रोल पम्प के पास एक किसान से ट्रेक्टर ट्रोली सहित 105 कटटे अनाज लूट कर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। 
सूचना मिलते ही थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु०नि० मय जाप्ता तुरन्त मौके पर पहुँचे जहां बनाकिया खुर्द थाना कपासन निवासी सत्यनारायण पुत्र जोरू सालवी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार को सांय वह अपने गांव बनाकिया खुर्द से ट्रेक्टर ट्रोली में गेहूं, चना व इसबगोल के 105 कट्टे भरकर निम्बाहेडा मण्डी में बेचने के लिए जा रहा था। जालमपुरा पेट्रोल पम्प के पास हाई वे रोड पर 3-4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके ट्रेक्टर के आगे दूसरा ट्रेक्टर लगा रोक उसके व उसके साथी सुनिल रावत के साथ लठ व सरीये से मारपीट कर उनके ट्रेक्टर ट्रोली मय गेहूं, चना व इसबगोल के 105 कटटो सहित खेती का करीबन 8 लाख रुपये कीमत का माल लुटकर ले गये।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वृत्ताधिकारी भदेसर धर्माराम गिला के सुपरविजन में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पु०नि० थानाधिकारी शम्भुपुरा के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन कर माल व आरोपियों की तलाश की गई। 
तलाशी के दौरान गांव सावा के पास से लूट का माल मशरूका गेहूं, चना व इसबगोल के 105 कटटे व ट्रेक्टर ट्रोली व घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर को आरोपी ओछडी थाना सदर चित्तौडगढ जिला चित्तौडगढ निवासी कैलाश पुत्र बालु भील से बरामद कर आरोपी कैलाश भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के साथी मुल्जिमानों को नामजद कर तलाश की जा रही है। जिनसे मारपीट कर लूटपाट करने की अन्य वारदाते खुलने की संभावना है ।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीमर-
थानाधिकारी शंभूपुराअध्यात्म गौतम पु. नि., हैड कानि. राजेश कुमार, सकेन्द्र सिंह, महावीर कुमार, कानि. मुकेश, जीतराम (विशेष भूमिका), कमलेन्द्रसिंह, लोकेश कुमार व गजेन्द्रसिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE