BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 3:09 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, फिर जैसे ही एक्शन में आई खाकी तो मिली ये बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ धराएं आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने पिस्टल के खरीददार व सप्लायर को गिरफ्तार कर खरीददार के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्त किए है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि कोतवाली के एएसआई सूरज कुमार को सोमवार को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि डाक बंगला रोड़ शास्त्री कालोनी निम्बाहेडा में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लिए खड़ा हुआ है, जिसे तुरन्त पकड़ना आवश्यक है अन्यथा वह पिस्टल को खुर्द बुर्द कर देगा। सूचना पर थानाधिकारी फूलचंद टेलर के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कानि. अमित कुमार, ज्ञान प्रकाश, सुमित कुमार शास्त्री कालोनी निम्बाहेडा पहुचे जहां पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा मिला, जो पुलिस जाब्ता को देखकर मौके से भागने लगा। जिसको पुलिस ने घेरा देकर पकड़ा व नाम पता पुछने पर अपना नाम झारखण्ड के सुरगुंज वाडी जिला राची, हाल शास्त्री कालोनी निम्बाहेडा निवासी 22 वर्षीय गोकुल पुत्र सोनाराम महतों जाट बताया। गोकुल महतों की तलाशी में एक अवैध पिस्टल व 02 जिन्दा कारतुस मिले, जिसको जब्त कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजिबद्व किया गया। 
आरोपी गोकुल ने पुलिस पुछताछ पर उक्त पिस्टल व जिन्दा कारतुस अपने दोस्त राजोरा गली मेवाती मोहल्ला निम्बाहेडा हाल अहीरो का पुरा निम्बाहेडा निवासी पवन पुत्र भरत भाम्बी से खरीदना बताया। जिस पर मंगलवार को पिस्टल सप्लायर पवन भाम्बी को गिरफ्तार किया है। जिससे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE