BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 5:15 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का गायत्री मंदिर रोड और शाम का समय, जब सामान खरीदने गाड़ी से यहां पहुंचे मोमिनपुरा के सादिक, फिर जैसे ही लगे लौटने तो उड़ गए होश, अब पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर में इन दिनों दिन दहाड़े चोरी व लूट की वारदात आम हो चली है ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि शासकीय उच्चतर बालक विद्यालय क्रमांक 2 के सामने गायत्री मंदिर रोड पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपए अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गया जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अठाना मोमिनपुरा के निवासी सादिक हुसैन रजा जो कि किराना के दुकानदार है, नीमच में बोलेरो गाड़ी लेकर किराना का सामान खरीदने आए थे। सामान खरीद कर वह शिव एजेंसी पर पहुंचे। गाड़ी खड़ी कर गेट को लॉक किए बिना वह अपना काम निपटाने पहुंच गए। गाड़ी में ड्राइविंग सीट के यहां बैग में डेढ़ लाख रुपए नकद पड़ा था।सादिक गाड़ी से उतर कर कार्टून लेकर जैसे ही गाड़ी में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। गाड़ी से डेढ़ लाख रूपए रखा हुआ बैग चंद सैकेंड में गायब दिखा। उन्होंने आसपास ताबड़तोड़ तलाश शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। थाने पहुंचकर उनके द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के संबंध में फूटेज भी सामने आया है। पुलिस इसके आधार पर घटना का पर्दाफाश करने की पूरी कोशिश कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि संभवत शातिर बदमाश दूसरी साइड से गेट खोल कर रूपए ले उड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE