BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 12:50 pm
BIG NEWS : नीमच का उप नगर बघाना और ढलती शाम का वक्त, जब बंद कमरे में 21 साल की युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम तो... सूचना मिलते ही परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर बघाना में एक 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते बीती देर शाम अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बघाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां गुरुवार को शव परीक्षण कर शव परिजनों को सौंपा गया है। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

बघाना पुलिस की जांच अधिकारी वंदना शाक्यवार ने बताया कि बुधवार देर शाम 6 बजे के लगभग प्रियंका पिता मुकेश लोधा निवासी लोधा मोहल्ला बघाना ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि प्रियंका की माता मानसिक रूप से विक्षिप्त है, इस दौरान प्रियंका ने आत्महत्या की उस समय घर पर केवल उसकी मां के अलावा कोई नहीं था। भाई और पिता काम पर गए हुए थे।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि प्रियंका खुद भी किसी बीमारी से ग्रसित थी और परिवार की माली स्थिति भी खराब बताई जा रही है। प्रियंका की आत्महत्या का कारण अज्ञात है फिलहाल उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE