BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 1:32 pm
BIG NEWS : 25 साल की विवाहित महिला और गांव का विवेक, जब नौकरी दिलाने के नाम पर किया ये घिनौना काम, फिर जैसे ही खाकी तक पहुंची महिला और सुनाई दर्द की दास्तां तो उड़ गए अधिकारियों के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में नौकरी लगवाने के लिए बुलाकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म की वारादत को अंजाम दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। इतना ही नहीं आरोपी ने पहले महिला को उसके पति के खिलाफ बात कर-कर कर मनमुटाव कराया फिर नौकरी के बहाने भितरवार से इंदौर ले गया।

इंदौर में भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। महिला ने पुलिस कप्तान से जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की। जिसके बाद विश्वविद्यालय थाना में मामला दर्ज किया गया है।

दतिया के लांच क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसका मायका भितरवार में है और अभी वह मायके में रह रही है। उसके गांव में रहने वाले विवेक जाटव ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि विवेक ने पहले पति के खिलाफ गलत बातें मेरे मन में भरीं।, जिससे मेरे पति से मेरा मनमुटाव हो गया। इसके बाद विवेक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नौकरी लगवाने के नाम पर ग्वालियर लेकर आया। यहां विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर लेकर गया और एकांत स्थान पर उसे धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। साथ ही मुंह खोलने पर बदनामी की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा।

इंदौर ले जाकर भी किया रेप- 
इसके बाद 10 अक्टूबर 2022 को उसने महिला को इंदौर में किसी कंपनी में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगने की बात कही। महिला को इंदौर आने के लिए कहा। महिला ने अकेले इंदौर आने में असमर्थता जताई झांसी रोड बस स्टैंड पर वह उसे लेने आया। यहां से इंदौर ले गया। वहां एक कमरे पर ले जाकर रखा और यहां आए दिन शारीरिक शोषण किया। जब महिला को पता लगा कि उसने कोई नौकरी नहीं लगवाई है तो वह अपने घर वापस लौट आई। इसके बाद उसने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर मंगलवार को शिकायत की थी। जिस पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE