BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 3:44 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का खेजड़ी फंटा और तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, जैसे ही हाईवे पर निकला तस्कर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस लने एक स्विफ्ट कार से अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नारायणगढ एंव उनकी टीम द्वारा दिनांक 14.04.23 को मुखबिर सुचना पर कार्य़वाही करते हुवे झार्डा-बुढा रोड बालाजी मंदिर के सामने खेजडी फन्टा से स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 44 सीए 3998 के चालक श्याम सिंह पिता भंवरसिह बोराना जाति सौधिया राजपुत उम्र 41 साल निवासी मुण्डला जिला नीमच के आधिपत्य वाली स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 44 सीए 3998 से पांच काले रंग के रेगजीन के थैलो व एक प्लास्टिक के कट्टे के थैले मे भरी अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 31 किलो किमती 31,00,000 रुपये को जप्त किया गया। मामले में कार चालक श्याम सिंह निवासी मुण्डला व वाहन स्वामी विनोद सिह निवासी भंवरासा के विरुध्द थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 136/2023 धारा 8/18,25 एनडीपीएस एक्ट  के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम के स्त्रोतों के संबंध मे पुछताछ की जाना है ।  

गिरफ्तार आरोपी- 
- श्याम सिंह पिता भंवरसिंह बोराना जाति सौंधिया राजपुत उम्र 41 साल निवासी मुण्डला जिला नीमच

फरार आरोपी- 
विनोद सिंह पिता सरदार सिंह निवासी भंवरासा जिला नीमच

जप्त मश्रुका-  
पांच काले रंग के रेगजीन के थैलो व एक प्लास्टिक के कट्टे के थैले मे भरी अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 31 किलो किमती 31,00,000 रुपये, व स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 44 सीए 3998 कीमती 5,00,000/- रुपये।

पुलिस टीम-  
उक्त कार्यवाही मे थाना नारायणगढ़ की टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE