BREAKING NEWS
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 6:25 pm
KHABAR : कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गाे का सम्मान करती है, कांग्रेस ने कभी भेदभाव कि राजनीति नहीं की, चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा- संविधान निर्माता बाबा साहब पूरे देश के आदर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वतंत्रता समानता से जीने का अधिकार देने वाले देश के संविधान निर्माता  डॉ. भीमराव अंबेडकर कि 132 वीं जयंती 14 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस नीमच के मार्गदर्शन में हर ब्लाक स्तर पर बड़ी गरिमा के साथ मनाई गई  तथा श्रद्धा के साथ याद कर उन्हें नमन किया गया। 
इसी कार्यक्रम के तहत ग्राम मोङी में जिला कांग्रेस नीमच के मार्गदर्शन में एनएसयूआई   तथा अनुसुचित जाति वर्ग के तत्वाधान में बङे उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले जिला कांग्रेस नीमच के प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, नीमच जिला कांग्रेस  अध्यक्ष जिला कांग्रेस नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड,  पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार अनुसुचितजाति वर्ग के अध्यक्ष माधवलाल मेघवाल तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष महेश यादव जनभागीदारी समिती के पूर्व अध्यक्ष राकेश अहिर तथा नीमच जिला कांग्रेस पिछङा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगत वर्मा, प्रकाश राका, सरपंच गोपाल पवार, ओमप्रकाश रावत, अमृत यादव आदि ने ङाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीमच जिला कांग्रेस के प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी भेदभाव कि राजनिती नही कि ।        
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान के साथ साथ समानता ओर समरसता पर गहरा संकट आ खङा हुआ है। एक दल विशेष के लोग संविधान कि धज्जीया उङाते हुए लोकतंत्र को कमजोर कर रहे है , यही लोग जाति धर्म को  समुदाय मे बाटकर  अंबेडकर जी के समानता ओर समरसता के मार्ग को भी समाप्त कर रहे है आगे कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का सम्मान  करती है , कांग्रेस ने समाज को  बांटने का काम कभी नही किया बाल विवाह पर  रोक लगना चाहिए ङाक्टर अंबेडकर जी ने भेदभाव दूर  करने का प्रयास किया हम सब को उनके आदर्श पर चलना चाहिए। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि हर ब्लाक स्तर पर अनुसुचित जाति तथा अनुसुचित जनजाति की महिलाओं तथा युवाओं को शामिल किया जाए आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाना है। इस बार पुनः मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी। 
कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष माधवलाल मेघवाल ने भी संबोधित किया। 

इनका किया शाल श्रीफल से सम्मान-
आयोजित कार्यक्रम में इन वरिष्ठजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। रतनलाल मेघवाल, मोङी राम, मदनलाल,  भेरूलाल ,अमृत लाल,नंदलाल, जमना लाल तथा सज्जन लाल मालवीय का सम्मान किया गया।

ये रहे उपस्थित-
ओमप्रकाश राव, नरेश पटीदार पूर्व सरपंच, शिव पाटीदार, अमृत यादव, राजेन्द्र शर्मा, शौकिन वोहरा, पूरन चंदेल, रमेश ग्वाला ,राजेश राठौर, पवन संघवी, भेरूलाल तथा  जमनालाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच राधेश्याम दमामी ने किया आभार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE