BREAKING NEWS
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 11:05 am
KHABAR : महेश्वर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान, पर्यटन नगरी को दी करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। पर्यटन नगरी महेश्वर में शुक्रवार को आयोजित किए गए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती और महिला महासम्मेलन के महते आयोजन में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। यहां कार्यक्रम स्थल पर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके तुरंत बाद मंच पर आगमन और राज्यपाल की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद कन्या पूजन और डा. आंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण किया।  


नगर के केवट समाज ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को श्रीरामजी, सीता और लक्ष्मण के साथ केवटराज विराजित एक मनमोहक नौका भेंटकर उनका स्वागत किया। सभा स्थल पर भाजपा नेताओं के अलावा आसपास क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच। सभा में मुख्यमंत्री  ने कहा कि आने वाली पीढिय़ां मां अहिल्याबाई द्वारा किए गए कार्यों और उनके जीवन इतिहास को जानें, इसलिए मां अहिल्या बाई महालोक का निर्माण किया जाएगा। हमने बहनों को राजनीति में भी सशक्त किया। स्थानीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत सीटों पर बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। पुलिस में 30 प्रतिशत पद बेटियों की भर्ती करने निर्णय लिया।  प्रदेश की बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हमने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। इस योजना में गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की बहनों को प्रतिमाह 1000 दिए जाएंगे। उन्होंने कहा किए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॅर्म भरने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लग रहा है। जिले की महेश्वर तहसील के टप्पा करहीको तहसील एवं बड़वाह तहसील के बलवाड़ा और काटकूट को उप तहसील बनाया जाएगा। कतरगांव उप स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किया जाएगा। कसरावद से पीपलगोन तक 23 किमी रोड के उन्नयन के लिए डीपीआर बनने के बाद इसे भी स्वीकृत किया जाएगा। 


कांग्रेस विधायक सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार महेश्वर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी निरस्त कर दिया गया। जिसकी मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ एवं कांग्रेसीयों द्वारा मुख्यमंत्री के पहुंच मुख्य मार्ग पर बैनर. पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। पुरानी मांगें जो पूर्ण नहीं हुई है, उनको लेकर झंडे दिखाए गए। कार्यक्रम में खलल न हो इसके लिए तैनात पुलिस ने विधायक विजयलक्ष्मी साधौ और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE