BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 11:43 am
KHABAR : पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा पर साधा निशाना, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने कहा कि भाजपा और उसकी देश-प्रदेश की सरकारों को डॉ.भीमराव अंबेडकरजी के द्वारा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिये बनाये गए संविधान पर भरोसा नहीं है। इस संविधान को सबसे बडा खतरा भाजपा और उसकी सरकारों से है यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने पर तुली हुई है। यादव ने आज शुक्रवार दोपहर में कसरावद के मण्डी प्रांगण में संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि बाबा साहब के विचारों के अनुसार गरीबों और वंचितों को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना होगी। 

म.प्र. के पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों, वंचितों और गरीबों को बाबा साहब ने अपने द्वारा बनाये गए संविधान में जो अधिकार दिये हैं वह भाजपा को रास नहीं आ रहे हैं। भाजपा और उसकी सरकारें इन अधिकारों को समाप्त करने पर तुली हुई है। दलितों के अधिकार आज खतरे में है। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अब हमें लडाई लडनी होगी। 

    
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री अरूण यादव और विधायक सचिन यादव ने आज शुक्रवार को कसरावद में डॉ.भीमराव अंबेडकरजी की जयंती पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर नगर परिषद प्रांगण में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी पुष्पांजलि भी अर्पित की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE