BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 7:45 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन और काली अंधेरी रात, जब सफेद कार से पहुंचे बदमाश, फिर जैसे ही दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़ गई खाकी की नींद, अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के व्यस्ततम मार्ग पर अंधेरी रात में लग्जरी कार से आए तीन बदमाशों द्वारा एक गरीब पानीपुरी के ठेले वाले के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय आशीष शर्मा जो कि पंडित चाट के नाम से कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर पानी पतासे का ठेला लगाता है, वह अपनी रोजी रोटी कमाने का काम पूरा करके हमेशा की तरह बीती शाम करीब 8 बजे घर चला गया। मध्यरात्रि करीब सवा एक बजे के आसपास एक लग्जरी कार उसके ठेले के पास आकर रूकी। उसमें से दो तीन व्यक्तियों ने उतर कर पत्थर से ठेला गाड़ी पर बंधी लोहे की चेन का ताला तोड़ दिया। इसके बाद ठेला गाड़ी में रखे हुए पानी के तीन कैंपर, कोयले की भट्टी और स्टील के बर्तन लेकर चल दिए। सुबह जब आशीष ने यह माजरा देखा तो  वह अवाक रह गया। उसने घटना की शिकायत कैंट थाना पर दर्ज कराई है।चोरी की इस घटना के  फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए हैं। जिसमें कार और उसमें से उतरे व्यक्ति तथा पूरी घटना साफ तौर पर नजर आ रही है। इस चोरी की वारदात में सामान भले ही मामूली चोरी हुआ हो,लेकिन सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।चूंकि यह शहर का मुख्य मार्ग है। यह भी और गौरतलब है कि चोरी कार से आए लोगों ने गरीब आदमी के ठेला गाड़ी में की है।फुटेज को देखने पर यह भी नजर आ रहा है की कार पर नंबर प्लेट नदारद है। देखते हैं पुलिस इस घटना का कैसे पर्दाफाश करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE