BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2023, 5:46 pm
BIG NEWS : विवाहित महिला और पति का दोस्त, जब बड़ी नजदीकियां तो दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जैसे ही खाकी ने सुनी बंद कमरे की वो दास्तां उड़ गए होश, अब रवाना हुई टीम, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। पति द्वारा की जाने वाली मारपीट के बाद दोस्त विवाहिता को सांत्वना देने लगा और नजदीक आ गया। इसके बाद शादी का वादा कर विवाहिता को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाकर रखा और शोषण किया।

जब पीड़िता शोषण से परेशान हो गई तो पति से मदद मांगी। पति ने ऑनलाइन रुपए भेजकर मदद की, तब कहीं पीड़िता वापस आई और मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा निवासी 28 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व वह हजीरा चौराहे के पास रहती थी। यहां पर एक पड़ोसी से मिलने के लिए अजय राजावत नाम का युवक आता था। अक्सर आने जाने के चलते अजय महिला के पति से बातचीत और मेलजोल बढ़ाने लगा। कुछ दिन बाद उन्होंने मकान बदल दिया और यादव धर्मकांटे पर रहने आ गए। यहां पर भी अजय राजावत आता था। घरेलू बातों पर अक्सर उसका पति से विवाद होता था और विवाद के बाद अक्सर अजय उसे सांत्वना देने आता था। इसके बाद उसने पति की बुराई करना और मारपीट करने पर पति को छोड़कर उसके साथ चलने व शादी का वादा करने लगा। महिला को लगा कि यह उसका हितैषी है। इसी तरह महिला उसके जाल में फंस गई। एक दिन वह उस युवक के साथ घर से निकल आई।

एमपी, यूपी व गुजरात में रखा-
इसके बाद वह उसे मुरैना और आगरा के बाद सूरत लेकर पहुंचा, जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी को कहा तो वह टालता रहा और जब उसने वापस जाने की जिद की तो उसे बंधक बना लिया। इसके बाद चोरी से उसने पति को कॉल किया और पैसों की मांग की तो पति ने उसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुछ रुपए ट्रांसफर किए, जिससे जब वह वहां से भाग आई। वापस आने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम हुई रवाना-
महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर अरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम सूरत रवाना की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE